क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

8 mins read
6 views
June 30, 2026

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेटस्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है 

भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशाजानें कैसे तकनीकइंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे

AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर 

पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है। 

भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं। 

READ MOREAI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा फायदा 

AI से हर साल सुलझ रहे लाखों सवाल 

शिक्षा संस्थान भी तेजी से AI तकनीक अपना रहे हैं। उदाहरण के तौर पर ALLEN ने अपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा है। संस्थान के अनुसार, AI आधारित सिस्टम की मदद से हर साल करीब 60 लाख छात्रों के सवालों का समाधान किया जाता है। हालांकि पढ़ाई में शिक्षक की भूमिका आज भी सबसे अहम बनी हुई है। AI सिर्फ सीखने की प्रक्रिया को तेज और आसान बना रहा है। 

ऑनलाइन पढ़ाई में भी मिल रही बड़ी सफलता 

डिजिटल शिक्षा के नतीजे अब परीक्षा परिणामों में भी दिखाई देने लगे हैं। JEE Advanced 2026 में ऑनलाइन कोर्स से जुड़े छात्र यशवर्धन ने AIR 52 हासिल की। वहीं NEET-UG 2025 में ऑनलाइन पढ़ने वाले आरव (AIR 10) और रचित सिन्हा (AIR 16) ने शानदार प्रदर्शन किया। ये उदाहरण बताते हैं कि अब प्रतिभा को आगे बढ़ने के लिए सिर्फ बड़े शहर में रहने की जरूरत नहीं है। सही तकनीक और अच्छी पढ़ाई से कोई भी छात्र सफलता हासिल कर सकता है। 

READ MOREAI ने बदली छात्रों की पसंद, CS या Civil किसमें है ज्यादा पैसे? 

भारत में शिक्षा तेजी से डिजिटल हो रही है।

AI, इंटरनेट और अनुभवी शिक्षकों का मेल लाखों छात्रों के लिए नए अवसर खोल रहा है। आने वाले वर्षों में तकनीक शिक्षा का विकल्प नहीं बनेगी, बल्कि अच्छी शिक्षा को देश के हर छात्र तक पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम बनेगी। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Using-An-iPhone
Previous Story

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

India-eyes
Next Story

ISM 2.0 से बदलेगा भारत का भविष्य, 1 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश!

Latest from Education

Don't Miss