AI Day 2025: AI कैसे बन गया हर सेक्टर का सुपरपावर? जानें एक्सपर्ट की राय

AI Day 2025: AI कैसे बन गया हर सेक्टर का सुपरपावर? जानें एक्सपर्ट की राय

7 mins read
848 views
July 17, 2025

आज के समय में AI सिर्फ एक टेक्नोलॉजी टूल नहीं रहा है बल्कि यह हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

AI Appreciation Day 2025: 16 जुलाई को पूरी दुनिया में AI Appreciation Day सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन का मकसद अबतक हुए उन बदलावों को पहचानना है जो AI हमारी जिंदगी में ला रहा है। आज के समय में AI सिर्फ एक टेक्नोलॉजी टूल नहीं रहा है बल्कि यह हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। AI शिक्षा, गेमिंग, ट्रैवल, ब्यूटी और फाइनेंस जैसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आइए जानते हैं कि AI किस तरह से अलग-अलग सेक्टर में बदलाव ला रहा है और एक्सपर्ट का इसपर क्या कहना है।

बैंकिंग से लेकर भारतGPT तक

CoRover के फाउंडर और CEO अंकुश सभरवाल ने कहा है कि AI सिर्फ एक सपोर्ट टूल नहीं रहा है, बल्कि  यह इंडस्ट्री में पर्सनल इंटरैक्शन, प्रोसेस ऑटोमेशन और डेटा एनालिसिस का सबसे सटीक तरीका बन चुका है। इसके अलावा हेल्थकेयर, फाइनेंस, ट्रैवल और टूरिज्म जैसे सेक्टरों में AI के कारण ऑपरेशनल एफिशिएंसी और प्रिडिक्शन पावर भी बहुत बढ़ा है। आज वॉयस इनेबल्ड AI से कस्टमर सपोर्ट और सेल्स दोनों ऑटोमैटिक हो रहे हैं। Speech to text और text to speech टूल्स की हेल्प से लैंग्वेज भी आसान हो गया है।

गेमिंग के सेक्टर में भी AI का दमखम

STAN के Co Founder और CEO पार्थ चड्ढा ने कहा है कि अब AI सिर्फ गेम डिजाइन तक सीमित नहीं रहा है बल्कि AI अब गेमिंग को ज्यादा इंटरैक्टिव, इमर्सिव और स्मार्ट बना रहा है। कंपनी AI की मदद से कंटेंट मॉडरेशन और गेम की अंदरूनी टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है, ताकि सभी यूजर्स के लिए सुरक्षित और पॉजिटिव कम्युनिटी बनाई जा सके।

ब्यूटी इंडस्ट्री में AI और भावनाओं का मेल

Style Lounge के दीपक गुप्ता के अनुसार, AI अब सिर्फ डेटा और एल्गोरिदम नहीं, बल्कि इंसानी एहसासों को भी समझ रहा है। ब्यूटी सेक्टर में AI अब हाइपर पर्सनलाइज्ड सर्विस देने में भी हेल्प कर रहा है।

शिक्षा में भी AI कर रहा मदद

Simplilearn के CTO जितेंद्र कुमार ने कहा है कि उनकी कंपनी AI का इस्तेमाल ऑन डिमांड लर्निंग प्लेटफॉर्म और कैरियर कोचिंग के लिए कर रही है। उनका टूल Simplimentor एक AI पावर्ड करियर गाइड है जो लोगों को नए करियर चुनने में मदद करता है। AI से वीजा प्रोसेसिंग में भी काफी सुधार हुआ है। अब डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, बायोमैट्रिक चेक और एलिजिबिलिटी एनालिसिस AI से आसान हो गया है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/technology/top-5-dangerous-technologies-for-humanity/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/telecom-sector/indian-government-300-crore-investment-in-6g-technology/

SMEs को मिला AI का सहारा

Mintoak के CEO रमन खंडूजा ने कहा है कि पहले छोटे व्यापारी सिर्फ इसलिए पीछे रह जाते थे क्योंकि चैनल उन्हें सर्व नहीं कर पाते थे, लेकिन अब AI से संचालित पेमेंट प्लेटफॉर्म उन्हें स्मार्ट फैसले लेने में मदद कर रहे हैं। इससे न सिर्फ एंगेजमेंट बढ़ रहा है, बल्कि आगे भी बढ़ रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

GTA 6 फैंस ध्यान दें... दो महीने में 64,600 करोड़ की कमाई का दावा!
Previous Story

GTA 6 फैंस ध्यान दें… दो महीने में 64,600 करोड़ की कमाई का दावा!

अनमैरिड मां से जन्मा यह बच्चा कैसे बना दुनिया का दूसरा अमीर आदमी?
Next Story

अनमैरिड मां से जन्मा यह बच्चा कैसे बना दुनिया का दूसरा अमीर आदमी?

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss