samsung

Samsung लाया Direct Voicemail फीचर मिस्ड कॉल का मैसेज अब तुरंत पढ़ें

5 mins read
128 views
February 11, 2026

Samsung Direct Voicemail: अक्सर ऐसा होता है कि व्यस्तता या नेटवर्क की वजह से जरूरी कॉल छूट जाती है और बाद में पता भी नहीं चलता कि सामने वाले ने क्या कहा था। Samsung ने इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए One UI 8.5 बीटा में Direct Voicemail फीचर पेश किया है। जो कॉलर का संदेश समझने और पढ़ने की सुविधा भी देता है। तो आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में।

One UI 8.5 के नए Direct Voicemail फीचर के जरिए वॉइसमेल सीधे फोन पर प्रोसेस होगा और यूजर कॉलर का मैसेज टेक्स्ट में पढ़ सकेंगे। पढ़ें पूरी डिटेल।

मौजूदा वॉइसमेल से अलग तरीका

अब तक वॉइसमेल का मतलब था कैरियर सर्विस पर निर्भर रहना। लेकिन Direct Voicemail इस प्रक्रिया को फोन के अंदर ही पूरा करता है। कॉल का मैसेज सीधे डिवाइस पर रिकॉर्ड और प्रोसेस होता है। Samsung ने इसे अपने Text Call सिस्टम से जोड़कर AI की मदद से मैसेज को टेक्स्ट में बदलने और उसका सार बताने की क्षमता भी दी है। जिससे यूजर्स को काफी सुविधा होगी।

कॉलर का संदेश तुरंत देख सकेंगे

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कॉलर संदेश छोड़ रहा होता है।  उसी समय स्क्रीन पर उसका ट्रांसक्रिप्ट दिखने लगता है। इससे यूजर तुरंत तय कर सकता है कि कॉल उठाना जरूरी है या नहीं। यह सुविधा खास तौर पर उन स्थितियों में काम आ सकती है, जब मीटिंग या किसी शोर शराबे वाली माहौल में।

READ MORE-  Ultra फोन्स में आ सकते हैं ट्रिपल 100MP कैमरे…जानें यहां

मैसेज सुनन और समझन सकेंगे

Samsung ने इसमें Galaxy AI के कुछ टूल भी जोड़े हैं। लंबा वॉइसमैसेज होने पर Summarize फीचर उसे छोटे रूप में समझा देता है। वहीं Audio Eraser बैकग्राउंड की अनचाही आवाज को कम करके मैसेज को ज्यादा स्पष्ट बना देता है। इससे जरूरी जानकारी समझने में कम समय लगता है।

READ MORE- एक बार चार्ज, दिनभर आराम! 6500mAh बैटरी वाला Oppo K14x 5G लॉन्च

Recent Calls सेक्शन में दिखेगा

Voicemail मिलने के बाद उसे ढूंढना भी आसान बनाया गया है। Recent Calls सेक्शन में ही वॉइसमेल की अवधि और ट्रांसक्रिप्शन का छोटा हिस्सा दिखाई देगा। जिससे यूजर बिना पूरा मैसेज सुने भी अंदाजा लगा सकता है कि कॉल किस बारे में था।

कुल मिलाकर कंपनी Direct Voicemail जैसे फीचर्स से अब कॉलिंग को भी AI के जरिए ज्यादा उपयोगी और इंटरैक्टिव बना रही हैं। आने वाले समय में मिस्ड कॉल सिर्फ मिस्ड कॉल नहीं रह जाएगी, बल्कि पूरी जानकारी देने वाला स्मार्ट नोटिफिकेशन भी बन सकती है

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

airpode
Previous Story

AI और कैमरा सेंसर से लैस हो सकता है Apple का AirPods Pro

Next Story

Facebook यूजर्स के लिए खुशखबरी, AI से एनिमेट होगी प्रोफाइल फोटो और पोस्ट्स

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss