OpenAI ने लॉन्च किया Sora 2, टेक्स्ट से वीडियो बनाने की नई क्रांति

7 mins read
791 views
October 1, 2025

Sora 2 Launch:  OpenAI ने जनरेटिव AI में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए अपना नया Sora 2 टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल लॉन्च किया है। यह 2024 में पेश किए गए पहले Sora मॉडल का एडवांस वर्जन है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया सोशल ऐप भी पेश किया है, जिसका नाम Sora रखा गया है।

OpenAI का नया Sora 2 मॉडल टेक्स्ट से वीडियो बनाने में क्रांति ला रहा है। साथ में लॉन्च हुआ Sora ऐप यूजर्स को वीडियो बनाने, रीमिक्स करने और पर्सनलाइज़्ड फीड में खोजने की सुविधा देता है।

Sora 2: हकीकत के और करीब

OpenAI के मुताबिक, Sora 2 ऐसे वीडियो बना सकता है जो पहले के मॉडल के लिए मुश्किल थे। पहले के वीडियो जनरेशन मॉडल कभी-कभी ऑब्जेक्ट्स को बदल देते थे या वास्तविकता को सही तरह से नहीं दिखा पाते थे। Sora 2 इन चुनौतियों को दूर करता है और फिजिक्स के नियमों का पालन करते हुए अधिक रियल वीडियो बनाता है।

कंट्रोल और साउंड में सुधार

Sora 2 में कंट्रोल की क्षमता भी काफी बेहतर है। यह कठिन इंस्ट्रक्शंस को समझकर मल्टी-शॉट वीडियो बना सकता है और पूरे सीन को सटीक बनाए रख सकता है। साथ ही यह बैकग्राउंड साउंड, डायलॉग और साउंड इफेक्ट्स को भी बेहद रियल अंदाज में जोड़ सकता है, जिससे वीडियो का अनुभव और भी जीवंत बनता है।

असली दुनिया के तत्वों का मिश्रण

Sora 2 की एक खासियत यह है कि यह असली दुनिया के ऑब्जेक्ट्स और आवाजों को वीडियो में शामिल कर सकता है। यानी आप किसी रियल इंसान की आवाज या किसी वस्तु को Sora जनरेटेड वीडियो में पूरी सटीकता के साथ देख और सुन सकते हैं।

अभी भी विकास के रास्ते पर

OpenAI ने स्वीकार किया है कि Sora 2 अभी पूरी तरह परफेक्ट नहीं है और इसमें कुछ गलतियां हो सकती हैं, लेकिन कंपनी का मानना है कि यह लॉन्च इस बात का प्रमाण है कि भविष्य में और बड़े न्यूरल नेटवर्क्स ट्रेन करके हम वास्तविकता के और करीब वीडियो सिमुलेशन बना पाएंगे।

READ MORE: VIDEO: OpenAI के सुचित्र बलाजी की मौत पर विवाद, एलन मस्क ने बताया हत्या

Sora ऐप एक नया सोशल प्लेटफॉर्म

OpenAI ने Sora 2 के साथ एक नया सोशल iOS ऐप Sora भी लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स वीडियो बना सकते हैं, दूसरों के कंटेंट को रीमिक्स कर सकते हैं और पर्सनलाइज्ड फीड में नए वीडियो खोज सकते हैं। Cameo फीचर से यूजर्स खुद या दोस्तों को वीडियो में शामिल कर सकते हैं।

सुरक्षा और नियंत्रण पर जोर

Sora ऐप में यूजर सुरक्षा और कंट्रोल को प्राथमिकता दी गई है। इसमें टूल्स दिए गए हैं, ताकि यूजर अपनी फीड को कस्टमाइज कर सकें। साथ ही, ऐप समय-समय पर यूजर से उनकी भलाई के बारे में पूछता है और फीड एडजस्ट करने का विकल्प देता है। खासतौर पर, टीनेजर्स के लिए दैनिक वीडियो लिमिट और Cameo फीचर पर सख्त परमिशन लागू की गई है।

READ MORE: Elon Musk को झटका! OpenAI ने अपने खेमे में शामिल किया xAI का पूर्व CFO

क्या है इसकी उपलब्धता

Sora ऐप अभी iOS पर उपलब्ध है। यूजर्स ऐप में साइनअप करके नोटिफिकेशन पा सकते हैं जब उनका एक्सेस खुल जाएगा। शुरुआत में यह ऐप अमेरिका और कनाडा में रोलआउट किया जा रहा है, लेकिन जल्द ही इसे और देशों में लाया जाएगा। फिलहाल, Sora 2 फ्री में उपलब्ध है और इसमें यूजर्स को उदार लिमिट्स दी गई हैं ताकि वे इसकी खूब खोज-खबर ले सकें।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Stripe का Open Issuance लॉन्च, अब मिनटों में बनाएं अपना Stablecoin

ब्राजील ने लॉन्च की डिजिटल करेंसी Drex, उद्देश्य सिर्फ आसान लेन-देन
Next Story

ब्राजील ने लॉन्च की डिजिटल करेंसी Drex, उद्देश्य सिर्फ आसान लेन-देन

Latest from Artificial Intellience

chrome

Chrome में आएगा Gemini AI का सुरक्षा कवच, स्कैम वेबसाइट्स पर कसेगा शिकंजा

Chrome security: ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Google अब अपने Chrome ब्राउज़र को और ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है। Gemini AI की ताकत से Chrome जल्द ऐसे स्कैम वेबसाइट्स को पहचान सकेगा, जो यूज़र्स को
iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी

Nvidia ने छीना Apple का ताज!

Nvidia TSMC biggest customer:  Artificial Intelligence ने टेक दुनिया सत्ता पलट दी है। जिस Apple को पिछले एक दशक से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की रीढ़

Don't Miss