Jack Dorsey AI layoffs: टेक जगत से निकलकर एक ऐसा फैसला सामने आया है जिसने Artificial Intelligence और नौकरियों के भविष्य पर नई बहस छेड़ दी है। ट्विटर के को-फाउंडर और Block Inc. के संस्थापक और Jack Dorsey ने अपने कंपनी से करीब 4000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। खास बात यह है कि कंपनी ने खुले तौर पर माना है कि यह कदम AI को तेज़ी से अपनाने की वजह से उठाई गई। आमतौर पर कंपनियां कोई न कोई समस्या या बदलाव का हवाला देकर ऐसा निर्णय लेती है लेकिन यहां यहां वजह साफ शब्दों में AI को बताया गया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या AI सच में नौकरियां ले रहा है? Block Inc की 4000 कर्मचारियों की छंटनी…जानिए टेक सेक्टर में भविष्य को लेकर चिंता के बारे में विस्तार से।
रणनीति में बड़ा बदलाव, संकट नहीं
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला किसी आर्थिक संकट की वजह से नहीं लिया गया। डोर्सी के मुताबिक बिजनेस अच्छा चल रहा है। लेकिन अब काम करने का तरीका बदल रहा है। AI टूल्स की मदद से अब कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा उत्पादकता हासिल की जा सकती है। कंपनी का फोकस अपने डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म्स को अधिक ऑटोमेटेड और टेक-ड्रिवन बनाने पर है।
READ MORE- धमकियों के आगे नहीं झुकेगा AI: एंथ्रोपिक का पेंटागन को संदेश
फिनटेक मॉडल की नई दिशा
Block Inc. पहले से ही Cash App और Square जैसी सेवाएं चलाती है। बता दें कि Block Inc को पहले Square Inc के नाम से जाना जाता था। कंपनी का मानना है कि AI आधारित ऑटोमेशन से कस्टमर सपोर्ट, डेटा एनालिटिक्स, फ्रॉड डिटेक्शन और बैकएंड ऑपरेशंस में बड़ी दक्षता लाई जा सकती है। मानव संसाधन पर निर्भरता कम कर टेक्नोलॉजी आधारित ढांचा मजबूत किया जा रहा है।
निवेशक को उम्मीद, कर्मचारियों को सदमा
छंटनी की खबर के तुरंत बाद निवेशकों की प्रतिक्रिया चौंकाने वाली रही। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई। Investors को उम्मीद है कि कम लागत और ज्यादा दक्षता से मुनाफे में इजाफा होगा। वहीं, दुसरी ओर कर्मचारियों के लिए यह फैसला सदमें से कम नहीं है। हजारों लोगों की नौकरी एक साथ जाना टेक सेक्टर में असुरक्षा की भावना को बढ़ाता है। हलांकि कंपनी ने मुआवजा और अस्थायी सहायता देने की बात कही है।
READ MORE- Ransomware हमले 50% बढ़े, कमाई हुई कम
क्या AI सच में नौकरियां ले रहा है?
यह घटना एक बड़े सवाल को सामने लाती है। क्या AI इंसान की नौकरियां खत्म कर रहा है? इसको लेकर विशेषज्ञों की भलेही अलग राय हो लेकिन वर्तमान फैसले से नौकरियां नहीं जाने के भरोसे को तोड़ कर रख दिया है। Block Inc. का यह निर्णय टेक कंपनियों में बड़ा बदलाव का संकेत दे दी है।
आने वाले महीनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या दूसरी बड़ी टेक यही तरीका अपनाती है या फिर एक बार नौकरी नहीं जानें की भरोसा देकर मामले को ठंढे बस्ते में डालने काम करती है।
