Snap का ‘Snappy Awards’!

Snap का ‘Snappy Awards’! अब क्रिएटर्स को मिलेगा रेड कार्पेट सम्मान

4 mins read
293 views
February 27, 2026

Snap Snappy Awards Show: Social media की दुनिया सिर्फ लाइक्स और फॉलोअर्स तक सीमित नहीं रह गया है। अब यहां स्टारडम का एक नया मंच तैयार हो रहा है। दरअसल, Snap Inc. ने अपने क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए एक खास अवॉर्ड शो आयोजित करने का ऐलान किया है। कंपनी का यह कदम डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और क्रिएटर इकोनॉमी की ताकत को दर्शाता है।

Snapchat अपने टॉप कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मान देने के लिए करेगा खास इवेंट आयोजित कर रहा है, जिसकी मेजबानी कॉमेडियन Matt Friend करेंगे…जानिए डिटेल्स में।

31 मार्च को Snappy Awards

Snappy Awards Show का आयोजन 31 मार्च को कंपनी के मुख्यालय में होगा। इस ग्लैमरस कार्यक्रम की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर Matt Friend भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों के लोकप्रिय क्रिएटर्स को सम्मानित किया जाएगा।

READ MORE-  अब चैट में दिखेगी आपकी लाइव लोकेशन! Google Messages में नया फीचर

क्रिएटर इकोनॉमी को मजबूत करने की रणनीति

Snapchat हाल के समय में क्रिएटर्स के लिए नए फीचर्स लॉन्च कर रहा है। जिनमें पर्सनल क्रिएटर सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। अवॉर्ड शो को भी शायद इसी रणनीति को विस्तार देने की बात कही जा रही है। यह प्लेटफॉर्म अपने टैलेंट को पहचान और प्रमोशन देने की कोशिश कर रहा है।

READ MORE-  Nano Banana 2 लॉन्च: अब AI बनाएगा रियलिटी की परफेक्ट तस्वीर

इन कैटेगरी में मिलेंगे Snappy

इस समारोह में Spotlight MVP, Best Storyteller और Breakout Creator of the Year जैसी श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही सहयोग, सांस्कृतिक प्रभाव और किसी विशेष विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी सम्मान निर्धारित किया जाएगा।

सोशल मीडिया कंपनियां अब क्रिएटर्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़े रखने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही हैं। इससे पहले TikTok भी अमेरिका में अपना पहला अवॉर्ड शो आयोजित कर चुका है। अब Snap इसे आजमा रहा है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI-के-नाम-पर-Block-Inc-में-4000-लोगों-की-नौकरी-गई
Previous Story

AI के नाम पर Block Inc में 4000 लोगों की नौकरी गई

India AI Summit 2026: Edge AI ने दिखाया भविष्य का रास्ता
Next Story

India AI Summit 2026: Edge AI ने दिखाया भविष्य का रास्ता

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss