dario-amodei-ai-impact-summit-2026-statement

Anthropic CEO का दावा- कुछ सालों में इंसान से आगे निकल जाएगा AI

6 mins read
9 views
February 19, 2026

Dario Amodei AI statement:   नई दिल्ली में आयोजित India AI Summit 2026 2026 में Anthropic के CEO Dario Amodei ने AI की रफ्तार को Moore’s Law for Intelligence बताते हुए संकेत दिया कि यह बदलाव दूर नहीं, बल्कि बेहद करीब है। उन्होंने, AI फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि कुछ ही सालों में यह इंसानों की सोचने और समझने की क्षमता को पार कर सकता है।

India AI Summit 2026 में डारियो अमोडेई ने कहा कि AI कुछ ही वर्षों में इंसानों की सोचने-समझने की क्षमता को पार कर सकता है। जानें उन्होंने और क्या सब कहा।

सोचने-समझने की क्षमता को देगा चुनौती

Amodei ने साफ कहा कि खासतौर पर उन कामों में जिन्हें आज कॉग्निटिव वर्क यानी सोच-समझ और विश्लेषण की जरूरत वाले कार्य कहा जाता है। उसमें, AI इंसानों को पीछे छोड़ सकता है। उनका मानना है कि कुछ ही सालों में Artificial Intelligence  न केवल इंसानों के बराबर सोचेगा-समझेगा, बल्कि कई क्षेत्रों में उनसे बेहतर प्रदर्शन करेगा।

हेल्थ, एजुकेशन और गवर्नेंस में बड़ा रोल

उन्होंने बताया कि AI पहले से ही स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन और कृषि जैसे क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रहा है। सही दिशा में उपयोग होने पर यह सरकारी सेवाओं को तेज, पारदर्शी और अधिक नागरिक-केंद्रित बना सकता है। अमोडेई ने जोर देकर कहा कि AI केवल बड़ी कंपनियों के मुनाफे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए।

READ MORE-  ‘AI सेवाएं JIO डेटा की तरह होंगी सस्ती और आसान’

भारत क्यों है खास?

Amodei ने भारत को AI के भविष्य में एक निर्णायक देश बताया। उनका कहना था कि भारत की विशाल आबादी और तेजी से बढ़ता डिजिटल उपयोग AI मॉडल्स को सीखने और परिष्कृत होने का बड़ा अवसर देता है। साथ ही, देश की भाषाई विविधता AI सिस्टम को अलग-अलग भाषाओं और सांस्कृतिक संदर्भों के अनुसार बेहतर बनाने में काफी मदद करेगी।

दिग्गजों की मिलती-जुलती राय

AI के इंसानों से आगे निकलने की संभावना पर पहले भी कई बड़े नाम बयान दे चुके हैं। हाल ही में World Economic Forum, दावोस में Elon Musk ने कहा था कि 2026 के अंत तक AI किसी भी इंसान से ज्यादा स्मार्ट हो सकता है और 2030 तक इसकी बुद्धिमत्ता सभी इंसानों के संयुक्त स्तर से आगे जा सकती है। वहीं, Kevin Weil ने YouTube शो Overpowered में दावा किया था कि AI जल्द ही मानव कोडर्स से बेहतर प्रदर्शन करेगा।

READ MORE- लैपटॉप खरीदने से पहले जान लें, Dell-HP की कीमतें बढ़ सकती हैं

यानी AI को लेकर उत्साह और आशंका दोनों साथ चल रहे हैं। Dario Amodei का संदेश स्पष्ट है: AI की रफ्तार अभूतपूर्व है, और आने वाले साल मानव इतिहास के सबसे बड़े तकनीकी बदलाव के गवाह हो सकते हैं। लेकिन सुरक्षा जैसे पहुओं पर भी ध्यान देना बेहत जरूरी हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

cryptocurrency
Previous Story

Pi Coin की कीमत में 37% तेजी, मेननेट सालगिरह से पहले बढ़ी लोकप्रियता

GTA Online अपडेट: 2X बाइकर कमाई, 3X स्टंट रेस और धमाकेदार छूट
Next Story

GTA Online अपडेट: 2X बाइकर कमाई, 3X स्टंट रेस और धमाकेदार छूट

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss