ये टॉप 5 FREE ऐप्स बनेंगे आपके बजट प्लानर, बचाएंगे आपके पैसे

6 mins read
1.1K views
ये टॉप 5 FREE ऐप्स बनेंगे आपके बजट प्लानर, बचाएंगे आपके पैसे
June 19, 2025

अगर आप अपने खर्च पर नियंत्रण चाहते हैं और भविष्य के लिए कुछ बचाना चाहते हैं, तो आपको कुछ ऐसे ऐप के बारे में बताएंगे, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

Top 5 Apps save Your Money: आजकल अपने खर्चों का हिसाब-किताब रखना कोई आसान काम नहीं है। देश में अधिकतर लोग डिजिटल वॉलेट, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और कैश का मिलाजुला यूज करते हैं। ऐसे में हर महीने का बजट बनाना बड़ी चुनौती है। इन सबके बीच कुछ ऐसे बेहतरीन मोबाइल ऐप्स आ गए हैं, जो आपके खर्चों को ट्रैक कर सकते हैं और आपको पैसे बचाने में मदद भी कर सकते हैं।

अगर आप भी सोचते हैं कि आपके पैसे कहां और कैसे खर्च हो रहे हैं, तो इन 5 फ्री बजट ऐप्स को जरूर आजमाएं।

Axio

Axio भारत का एक बेहद लोकप्रिय बजट और खर्च ट्रैकिंग ऐप है, जिसे 1 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह ऐप आपके बैंक और कार्ड से जुड़ी ट्रांजैक्शन डिटेल्स को SMS से बताता है और ऑटोमैटिक खर्च जोड़ देता है। आप हर महीने का बजट सेट कर सकते हैं और क्रेडिट कार्ड या बिल्स की रिमाइंडर भी पा सकते हैं।

इस ऐप की खास बातें

  • ऑटोमैटिक खर्च ट्रैकिंग
  • पर्सनल लोन और pay later ऑप्शन
  • आसान इंटरफेस और रिपोर्ट

Wallet: Budget & Money Manager

अगर आप एक आसान और साफ-सुथरा बजट प्लानर चाहते हैं, तो Wallet ऐप एक बेहतरीन विकल्प है। यह भी आपके बैंक अकाउंट से जुड़कर खर्च ट्रैक करता है और हर महीने के खर्च की रिपोर्ट देता है।

क्या है इसकी खास बातें

  • Stock इनवेस्टमेंट ट्रैकिंग
  • Cloud sync, लोकेशन टैगिंग
  • कर्ज मैनेजमेंट सुविधा

Money Manager Expense & Budget

इस ऐप से आप अपने हर छोटे-बड़े खर्च का पूरा हिसाब रख सकते हैं। इसमें डबल एंट्री बुककीपिंग सिस्टम है, जो आय और खर्च दोनों को ट्रैक करता है। आप इसमें सब-कैटेगरी जोड़ सकते हैं और अपनी आदत के हिसाब से ऐप को कस्टमाइज कर सकते हैं।

क्या है इसमें खास

  • डेली, वीकली और मंथली रिपोर्ट्स
  • 15 तक एसेट जोड़ने की लिमिट (फ्री वर्जन)
  • बैकअप और रिस्टोर फीचर

AndroMoney (Expense Track)

Android पर उपलब्ध इस ऐप की यूजर इंटरफेस बेहद सिंपल है। आप आसानी से खर्च जोड़ सकते हैं, बजट सेट कर सकते हैं और डेटा को क्लाउड पर बैकअप कर सकते हैं।

खास बातें

  • रिपोर्ट्स पाई चार्ट, ट्रेंड चार्ट में
  • पासवर्ड और मल्टी डिवाइस सिंक
  • खर्च की कैटेगरी बनाने की सुविधा

Meow Money Manager

अगर आप कोई क्यूट और अलग तरह का ऐप चाहते हैं, जो बैंक अकाउंट से कनेक्ट न हो, तो Meow Money Manager जरूर आजमाएं। इसमें 200 से ज्यादा क्यूट आइकॉन हैं, जिससे आप अपने खर्च रिकॉर्ड कर सकते हैं।

क्या है इसमें खास बातें

  • मैन्युअल खर्च एंट्री
  • बायोमेट्रिक लॉक और क्लाउड बैकअप
  • दिन, सप्ताह, महीने और साल की रिपोर्ट्स

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

YouTube-को-डिलीट-करने-की-सलाह-जानिए-क्या-है-इसकी-वजह
Previous Story

YouTube को डिलीट करने की सलाह, जानिए क्या है इसकी वजह

Alexa हुई बेवफा! LEAK कर रही आपकी सारी प्राइवेट बातें
Next Story

Alexa हुई बेवफा! LEAK कर रही आपकी सारी प्राइवेट बातें

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss