इन चाइनीज एप्स पर डेटा चोरी के आरोप, यूरोप में भी होगा बैन!

इन चाइनीज एप्स पर डेटा चोरी के आरोप, यूरोप में भी होगा बैन!

4 mins read
872 views
July 18, 2025

ऑस्ट्रियन एडवोकेसी प्राइवेसी ग्रुप ने यूरोपियन यूनियन में TikTok, WeChat और AliExpress के खिलाफ डेटा चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

TikTok, WeChat And AliExpress: चीन की फेमस ऐप्स TikTok, WeChat और AliExpress एक बार फिर से विवादों में आ गई है। इन तीनों ऐप्स पर यूजर डेटा चोरी करने का आरोप लगा है। ऑस्ट्रियन एडवोकेसी प्राइवेसी ग्रुप ने यूरोपियन यूनियन में इन ऐप्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि ये ऐप्स यूरोपीय डेटा सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके कारण अब इन चाइनिज ऐप्स पर युरोप में बैन होने की तलवार लटक रही है।

क्यों लगे हैं आरोप?

EU कानून के अनुसार, हर यूजर को अपने ऐप का डेटा डाउनलोड करने का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन इन तीनों चाइनीज ऐप्स में यह सुविधा नहीं दी गई है, जो यूजर की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन है। अधिकतर सोशल मीडिया ऐप्स के पास इस तरह की सुविधा है मगर नोयब एडवोकेसी ग्रुप के मुताबिक, कई चाइनिज ऐप यूजर्स को पर्सनल डेटा एक्सेस करने की छूट नहीं देते हैं ब्लकि ये ऐप्स यूजर्स से उनकी प्राइवेट इन्फोर्मेशन कलेक्ट करते हैं।

डेटा चीन भेजने का भी आरोप

noyb ग्रुप का कहना है कि ये चीनी कंपनियां यूजर्स का डेटा अवैध रूप से चीन भेजती हैं। बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने Apple और Google जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अब उनका फोकस चीनी कंपनियों पर है। ऐसे में उन्होंने 6 चीनी कंपनियों पर कानूनी शिकायते दर्ज की हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/who-will-succeed-tim-cook-as-apple-ceo-see-list/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/uncategorized/meta-hired-ai-head-ruoming-pang-package-1600-crore/

भारत में पहले ही बैन

भारत के लिए राहत की बात यह है कि देश में 2020 से ही कई चीनी ऐप्स पर बैन लगाया जा चुका है। अगर EU में यह मामला मजबूत होता है तो यूरोप भी इन ऐप्स पर बैन लगा सकता है। बताया जा रहा है कि यह मामला यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को लेकर काफी इम्पोर्टेंट है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI और फ्यूचर जॉब को लेकर ये क्या बोल गए सैम ऑल्टमैन?
Previous Story

AI और फ्यूचर जॉब को लेकर ये क्या बोल गए सैम ऑल्टमैन?

Meta का AI दांव, Apple के टॉप इंजीनियर्स को किया हायर
Next Story

Meta का AI दांव, Apple के टॉप इंजीनियर्स को किया हायर

Latest from Apps

Don't Miss