Spotify SongDNA फीचर के जरिए अब यूजर्स किसी गाने के राइटर्स, प्रॉड्यूसर सहित जान सकेंगे बहुत कुछ। जानें फीचर की खासियत

अब हर ट्रैक बताएगा अपनी कहानी, 𝗦𝗽𝗼𝘁𝗶𝗳𝘆 ने लॉन्च किया जबरदस्त फीचर

6 mins read
1 views
March 25, 2026

Spotify SongDNA feature: Spotify अपने यूजर्स को बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वे सुनने के अनुभव को और गहरा बनाना चाहती है। इसी दिशा में उसने नया फीचर SongDNA पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को गाने के पीछे की दुनिया से जोड़ने का काम करेगा। इससे म्यूजिक सुनना पहले से ज्यादा मजेदार हो सकता है। तो आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में।

Spotify SongDNA फीचर के जरिए अब यूजर्स किसी गाने के राइटर्स, प्रॉड्यूसर सहित जान सकेंगे बहुत कुछ। जानें फीचर की खासियत

SongDNA क्या है?

बता दें कि SongDNA एक नया बीटा फीचर है। यह मोबाइल ऐप में दिखेगा। यूजर्स इस फीचर को गाना के नीचे देख सकते हैं। इसका काम एक गाने की पूरी क्रिएटिव यात्रा सामने लाता है। इससे यूजर को सिर्फ ट्रैक नहीं, उसका बैकग्राउंड भी समझ में आएगा। इस फीचर की मदद से यूजर जान सकेगा कि गाना किसने लिखा। किसने प्रोड्यूस किया। किन लोगों ने इसमें सहयोग किया। जो म्यूजिक को गहराई से समझना चाहते हैं उनके लिए खास हो सकता है।

म्यूजिक कनेक्शन समझना होगा आसान

सबसे बड़ी बात यह है कि यूजर्स SongDNA से यह भी देख सकेंगे कि किसी गाने पर किन धुनों का असर है। उसमें कौन-से samples और interpolations इस्तेमाल हुए हैं। साथ ही यह भी पता चलेगा कि उस गाने से प्रेरित होकर कौन-से covers बने। इतना ही नहीं यूजर को यह भी पता चलेगा कि एक गाना दूसरे गानों से कैसे जुड़ा है।

READ MORE- अब आप तय करेंगे क्या सुनाएगा Spotify, ला रहा जबरदस्त फीचर

एक गाने से कई कलाकारों तक पहुंच

यूजर किसी एक collaborator पर टैप कर सकता है। वहां से दूसरे कलाकारों तक जा सकता है। फिर उनके साथ काम करने वालों को भी देख सकता है। इससे नई आवाजों और नए कलाकारों तक पहुंच आसान होगी। Spotify का यह फीचर म्यूजिक डिस्कवरी को नया रूप देता है। अब नया गाना खोजने के लिए सिर्फ सर्च की जरूरत नहीं होगी। गानों के बीच छिपे रिश्ते ही नई खोज का जरिया बनेंगे।

READ MORE- Claude अब आपके कंप्यूटर पर करेगा काम, जानें फायदे

SongDNA ऐसे करेगा काम

SongDNA इस्तेमाल करने के लिए यूजर को Spotify मोबाइल ऐप में कोई गाना चलाना होगा। फिर Now Playing स्क्रीन खोलनी होगी। उसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर SongDNA कार्ड दिखेगा। उस पर टैप करते ही पूरी जानकारी खुल जाएगी। वहां से यूजर गाने के writers, producers और covers तक पहुंच सकेगा। इसी रास्ते आगे और नए म्यूजिक कनेक्शन भी खोजे जा सकेंगे।

अभी किन यूजर्स को मिलेगा फीचर

Spotify ने बताया है कि यह फीचर फिलहाल Premium subscribers के लिए शुरू किया गया है। यह iOS और Android दोनों पर आएगा। रोलआउट अभी शुरू हुआ है। अप्रैल तक यह धीरे-धीरे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचेगा। इसलिए सभी यूजर्स को यह फीचर एक साथ नहीं दिखेगा।

यह उन यूजर्स के लिए खास है जो गाना के साथ-साथ उससे जुड़े कलाकारों और मिलते- जुलते म्यूजिक को जनाना चाहते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ऑनलाइन पोस्ट पर सरकार की नजर, अब 1 घंटे में हटेंगे कंटेट!
Previous Story

ऑनलाइन पोस्ट पर सरकार की नजर, अब 1 घंटे में हटेंगे कंटेट!

Latest from Apps

Don't Miss