Google Pay

Google Pay से अब बोलकर होगा पेमेंट! जानें फायदे

4 mins read
2.6K views
February 17, 2025

Google Pay वॉयस फीचर पेश करने जा रहा है। यह फीचर भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है, क्योंकि लोग अब अपने भाषा में बेलकर पेमेंट कर सकेंगे।

Google Pay Voice Feature:  ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। दरअसल, Google अपने यूजर्स की सुविधा के लिए वॉयस फीचर पेश करने जा रहा है। Google Pay के लीड प्रोडक्ट मैनेजमेंट शरत बुलुसु का कहना ​​है कि Google Pay का नया वॉयस फीचर आपकी ऑनलाइन पेमेंट को बेहद आसान बना देगा। हालांकि, वॉयस फीचर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद Google Pay बोलने भर से ही पेमेंट कर सकेगा। अगर ऐसा होता है तो भारत के लिए यह गेम चेंजिंग फीचर हो सकता है, क्योंकि भारत में अलग-अलग भाषा के लोग रहते हैं।

सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है Google Pay

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pay ने अपने वॉयस फीचर लॉन्च करने की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया है। Google Pay का इस मामले में कहना है कि वह भारत सरकार के Bhashini जैसे प्रोजेक्ट के साथ काम कर रहा है, जिससे लोग अपनी-अपनी भाषा में पेमेंट कर सकें। Google Pay ने बताया कि कंपनी मशीन लर्निंग और AI पर तेजी से काम कर रही है। ऐसे में AI और मशीन लर्निंग की हेल्प से ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने में भी मदद मिलेगी। कंपनी ने भारत को ऑनलाइन पेमेंट का बड़ा बाजार बताया है। साथ ही, वह भारत में लगातार इनोवेशन में इनवेस्ट करने के लिए तैयार हैं।

भारत में तीन कंपनियों का दबदबा

2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Google Pay की हिस्सेदारी करीब 37 फीसदी है, जबकि PhonePe की हिस्सेदारी 47.8 फीसदी है। यानी की भारत के UPI मार्केट पर Google Pay, PhonePe and Paytm का दबदबा है। हालांकि, UPI पेमेंट में बदलाव लाने के लिए सरकार ने 30 फीसदी मार्केट कैप लगाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इसे बढ़ाकर 2026 कर दी गई है ताकि ऑनलाइन पेमेंट के दौरान कोई दिक्कत न आए। बता दें कि Google Pay भारत का सबसे बड़ा पेमेंट ऐप है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp Chat Theme Features
Previous Story

WhatsApp पर आया मजेदार फीचर, गर्लफ्रेंड भी होगी खुश

openAI
Next Story

Perplexity का Deep Research बढ़ा रहा OpenAI की चिंता, देखें Video

Latest from Apps

Don't Miss