Instagram

Instagram की शुरुआत कैसे हुई थी?

5 mins read
4.8K views
February 6, 2025

आप जानते हैं कि Instagram की शुरुआत कैसे हुई और इस पर पहली पोस्ट किसने की थी। आइए आपको इसके बनने की कहानी बताते हैं।

Instagram History : दुनिया भर में Instagram काफी फोमस फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। दुनिया भर में Instagram के करोड़ों यूजर हैं। यह प्लेटफॉर्म लोगों को अपनी फोटो, वीडियो और रील शेयर करने की सुविधा देता है। कई लोग Instagram पर वीडियो और फोटो पोस्ट करके लाखों की कमाई भी करते हैं। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय में Instagram ने कंटेंट क्रिएशन को बदल दिया है। क्या आप जानते है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत कैसे हुई है और इस पर सबसे पहला पोस्ट किसने किया था।

किसने बनाया था Instagram

Instagram के बनने की कहानी काफी दिलचस्प है। शुरुआत में यह ऐप वैसा नहीं था जैसा अब है। उस समय लोगों के पास इस पर फोटो और वीडियो शेयर करने की सुविधा नहीं थी। शुरुआत में Instagram का नाम Burbn था और यह एक मोबाइल-चेक-इन ऐप हुआ करता था। Burbn ऐप को केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रिगर ने बनाया था।

पहले कोई नहीं करता था पसंद

उस समय Burbn ऐप को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था, इसलिए केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रिगर ने इसमें बदलाव करने के बारे में सोचा और फिर बाद में उन्होंने इसे फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म बनाने का फैसला किया। इसी के साथ उन्होंने इसका नाम भी बदलकर Instagram कर दिया। इसके बाद यह ऐप युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाने लगा।

कब लॉन्च हुआ था Instagram

Instagram को 6 अक्टूबर 2010 में लॉन्च किया गया था। शुरुआत में यह ऐप सिर्फ iOS यूजर्स के लिए ही बनाया गया था, जिसके बाद इसे काफी लोगों ने पसंद किया। लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखते हुए इस ऐप को Android यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया गया। Android पर रिलीज होने के बाद इसे ऐप को काफी पसंद किया जाने लगा।

किसने किया था पहला पोस्ट

Instagram पर पहली पोस्ट 16 जुलाई 2010 को शाम करीब 5:26 बजे की गई थी। यह पोस्ट किसी और ने नहीं बल्कि माइक क्रिगर ने ही की थी। इस पोस्ट में पियर 38 पर साउथ बीच हार्बर की एक तस्वीर शेयर की गई थी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iPhone
Previous Story

खास है Apple की ये टेक्नोलॉजी, पूरे घर को रिमोट करेगा कंट्रोल

Google Chrome
Next Story

MacBook यूजर्स सावधान! गलती से भी ऐसे न करें Google Chrome अपडेट

Latest from Apps

Don't Miss