Doppl App: अब AI बताएगा किस आउटफिट आप लगेंगे स्टाइलिश

5 mins read
1.1K views
Doppl App: अब AI बताएगा किस आउटफिट आप लगेंगे स्टाइलिश
June 27, 2025

Google ने अपना नया Doppl ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप अमेरिका में iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है। इसे Google Labs Experiment के तौर पर पेश किया गया है।

Doppl App: Google ने नया Doppl ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप AI की मदद से आपको यह दिखाता है कि कोई भी आउटफिट आपके शरीर पर कैसा दिखेगा। फिलहाल, यह ऐप अमेरिका में iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है। इसे Google Labs Experiment के तौर पर पेश किया गया है।

कैसे करता है Doppl काम?

सबसे पहले आपको इस ऐप में अपनी फुल बॉडी फोटो अपलोड करनी होती है। इसके बाद आप किसी भी कपड़े की फोटो या स्क्रीनशॉट लेकर उस आउटफिट को अपने ऊपर ट्राय कर सकते हैं। ये फोटो आप किसी शॉप से, अपने दोस्त से या सोशल मीडिया पर देखे गए आउटफिट की ले सकते हैं। Doppl आपकी फोटो को स्कैन करता है और उस आउटफिट को आपकी बॉडी पर वीजुअल दिखाता है।

वीडियो में देख सकते हैं आउटफिट का लुक

Doppl की खासियत यह है कि यह केवल एक स्टैटिक फोटो नहीं बनाता, बल्कि AI की मदद से एक छोटा वीडियो भी तैयार करता है, जिसमें आपका वर्चुअल अवतार उस कपड़े को पहनकर चलता हुआ नजर आता है। इससे आपको आउटफिट का रियल लुक और फिटिंग का बेहतर आइडिया मिलता है।

पसंद आने पर अपना लुक शेयर भी कर सकते हैं

आप अपने पसंदीदा वर्चुअल लुक्स को Doppl में सेव कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन लुक्स को अपने दोस्तों या परिवार के साथ शेयर भी कर सकते हैं, ताकि उनकी राय भी ले सकें। इससे पहले भी Google वर्चुअल ट्राय-ऑन टेक्नोलॉजी लाता रहा है, लेकिन वह फीचर सिर्फ मॉडल्स पर आउटफिट दिखाने तक ही सीमित था। अब Doppl की मदद से आप अपने ही शरीर के एनिमेटेड वर्जन पर कपड़े ट्राय कर सकते हैं। इससे फैशन को लेकर आपकी समझ और पसंद बेहतर हो सकती है।

ध्यान रखें यह बातें

Doppl अभी एक्सपेरिमेंटल ऐप है इसलिए Google ने कहा है कि यह हमेशा सटीक रिजल्ट नहीं देगा। कपड़े की फिटिंग, रंग और टेक्सचर में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। फिलहाल, यह ऐप केवल अमेरिका में उपलब्ध है। अभी यह साफ नहीं है कि इसे भारत सहित दूसरे देशों में कब तक लॉन्च किया जाएगा।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मिलेई की नीतियों ने बदली किस्मत, अर्जेंटीना की GDP ने तोड़ा रिकॉर्ड
Previous Story

मिलेई की नीतियों ने बदली किस्मत, अर्जेंटीना की GDP ने तोड़ा रिकॉर्ड

Hindi News
Next Story

Microsoft का बड़ा सरप्राइज, अब दिखेगी मौत की ब्लैक स्क्रीन!

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss