X down

Elon Musk के बयान से मची खलबली, X के डाउन होने की बताई वजह

4 mins read
1.2K views
March 11, 2025

सोमवार को साइबर हमले के कारण X की सेवाएं कई बार बाधित हुईं। वहीं, एलन मस्क ने इस साइबर हमले को यूक्रेन से जोड़ा है।

Elon Musk statement: सोमवार को पूरे देश में X डाउन हो गया था, जिसके कारण लोगों को लॉग इन करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। कई यूजर ने इसकी शिकायत की थी, ठीक होने के बाद यह फिर से डाउन हो गया था। हालांकि, डाउन होने की वजह सामने नहीं आई थी, लेकिन अब एलन मस्क ने कहा है कि X पर बड़ा साइबर अटैक हुआ था, जिसके कारण यह डाउन हुआ था। उन्होंने इसे यूक्रेन से जोड़ा है।

क्या बोले एलन मस्क

एलन मस्क ने इस मामले में कहा है कि हमें ठीक से नहीं पता कि क्या हुआ है, लेकिन बड़ा साइबर हमला हुआ, जिससे X का सर्वर ठप हो गया है। इस साइबर हमले का IP यूक्रेन का था। एलने मस्क ने इससे पहले X की एक पोस्ट में कहा था कि X पर हर दिन हमले होते हैं, लेकिन यह हमला बहुत सारे रिसोर्सेस के साथ किया गया है। इस हमले में एक बड़ा और संगठित ग्रुप या कोई देश भी शामिल हो सकता है।

इस ग्रुप ने ली इसकी जिम्मेदारी

Palestine सपोर्टर हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने X पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं, Telegram चैनल पर इस ग्रुप ने दावा किया है कि उसने X के सर्वर पर साइबर हमला किया है। यह ग्रुप आमतौर पर उन देशों और कंपनियों को निशाना बनाता है, जो गाजा में इजरायल की कार्रवाई का समर्थन करते हैं।

एलन मस्क लगातार युक्रेन की आलोचना करते आएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी एलन मस्क लगातार यूक्रेन की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि अगर Starlink की सैटेलाइट सेवा बंद कर दी गई, तो यूक्रेन की फ्रंट लाइन ध्वस्त हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि वे ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने Starlink सेवाओं को यूक्रेनी सेना के लिए मजबूत सहारा बताया था।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Apple
Previous Story

Siri AI अपग्रेड में Apple क्यों कर रहा है देरी?

Apple AI Tool
Next Story

फिर सुर्खियों में आया Apple AI, मैसेज में महिला से पूछीं अश्लील बातें

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss