पूरी दूनिया में X हुआ डाउन, लोगों ने की शिकायत

पूरी दूनिया में X हुआ डाउन, लोगों ने की शिकायत

4 mins read
1.3K views
March 11, 2025

X डाउन हो गया है, जिसके बाद यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉग इन करने में दिक्कत आ रही है। स्मार्टफोन के साथ-साथ कंप्यूटर और लैपटॉप पर भी यह समस्या देखने को मिल रही है।

X Down​: X यूजर को अचानक अकाउंट ऑपन करने में दिक्कत आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि X डाउन हो गया है। स्मार्टफोन के साथ-साथ कंप्यूटर और लैपटॉप पर भी यह समस्या देखने को मिल रही है। X के डाउन होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दुनियाभर से लोगों ने इस समस्या की शिकायत की है।

लोगों को हो रही दिक्कत

दुनियाभर में X के लाखों यूजर हैं। इस प्लेटफॉर्म में अपने विचारों को शेयर करने का एक अच्छा माध्यम माना जाता है, लेकिन X के डाउन होने की वजह से लोग अपने अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें पोस्ट करने और नई पोस्ट देखने में दिक्कत आ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 61 फीसदी यूजर्स को वेबसाइट पर X को एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। वहीं, 38 फीसदी यूजर्स को स्मार्टफोन ऐप चलाने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा 1 फीसदी यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉग इन करने में दिक्कत आ रही है।

लोगों ने की शिकायत

X के डाउन होने के बाद दुनियाभर के लोगों ने इस समस्या की शिकायत की है। बता दें कि भारत में करीब 2,000, अमेरिका में करीब 18,000 और इंग्लैंड में करीब 10,000 लोगों ने इसकी शिकायत की है। फिलहाल, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि यह दिक्कत क्यों हुई है। इस मामले में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, कुछ समय बाद इस समस्या को ठीक कर दिया गया है। अब यूजर अपने अकाउंट में लॉग इन कर पा रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta
Previous Story

WhatsApp ने AI Meta में किया बड़ा बदलाव, देखें क्या है अपडेट

china news
Next Story

चीन का AI पर कंट्रोल करने की तैयारी, दिखेगा खास असर

Latest from Apps

Don't Miss