App Store विवाद: Sam Altman ने मस्क को दिया करारा जवाब

App Store विवाद: Sam Altman ने मस्क को दिया करारा जवाब

4 mins read
837 views
August 12, 2025

मस्क के इस बयान पर सैम ऑल्टमैन ने जवाब दिया है कि मस्क के द्वारा लगाया गया यह आरोप वाकई हैरान करने वाला है।

App Store controversy: OpenAI के Ceo सैम ऑल्टमैन ने एलन मस्क के उस आरोप का कड़ा जवाब दिया है जिसमें मस्क ने कहा था कि Apple App Store रैंकिंग में OpenAI को अनुचित रूप से बढ़ावा दे रहा है। मस्क का दावा है कि उनकी AI कंपनी xAI के लिए ऐप स्टोर में नंबर-1 पर पहुंचना नामुमकिन बना दिया गया है और यह एंटीट्रस्ट नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने X पर लिखा कि xAI तुरंत कानूनी कार्रवाई करेगा।”

सैम ऑल्टमैन ने खारिज किया सभी आरोप

मस्क के इस बयान पर सैम ऑल्टमैन ने जवाब दिया है कि मस्क के द्वारा लगाया गया यह आरोप वाकई हैरान करने वाला है। खासकर तब जब मैंने सुना है कि मस्क खुद X को अपने फायदे के लिए बदलते हैं और अपने प्रतिस्पर्धियों को नुकसान पहुंचाते हैं। मस्क ने अपने दावों के सपोर्ट में कोई सबूत नहीं दिखाया है।

प्ले स्टोर पर किसे मिला कौन सा रैंक

सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को अमेरिका के ऐप स्टोर की ‘टॉप फ्री ऐप्स’ लिस्ट में ChatGPT पहले नंबर पर था। वहीं, xAI का Grok पांचवें और Google का Gemini 57वें नंबर पर था। Google Play Store पर भी ChatGPT सबसे ऊपर है।

READ MORE: चीन का कमाल, अब बना रहा ‘प्रेग्नेंट रोबोट’

Steve Wozniak का आरोप, YouTube पर बढ़ रहा Bitcoin स्कैम

ध्यान देने वाली बात है कि एप्पल और ओपनएआई की साझेदारी है, जिसके तहत चैटजीपीटी को आईफोन, आईपैड और मैक में जोड़ा गया है। मस्क पहले भी सवाल उठा चुके हैं कि एप्पल के ‘मस्ट हैव’ सेक्शन में X या ग्रोक क्यों नहीं हैं, जबकि उनकी रैंकिंग ऊंची है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

चीन का कमाल, अब बना रहा ‘प्रेग्नेंट रोबोट’
Previous Story

चीन का कमाल, अब बना रहा ‘प्रेग्नेंट रोबोट’

ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट में Epic Games केस को आंशिक हार
Next Story

ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट में Epic Games केस को आंशिक हार

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss