Youtube की जासूसी से खुद को बचाने के लिए अभी करें ये Settings

4 mins read
84 views
Youtube news
April 21, 2025

कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप YouTube पर पर्सनल डेटा सेव होने से रोक सकते हैं। साथ ही पहले से सेव किए गए डेटा को डिलीट भी कर सकते हैं।

Youtube Settings : YouTube आज के समय में लोगों के लिए काफी जरूरतमंद प्लेटफॉर्म बन चुका है। YouTube से लोगों को हर चीज की बारे में जानकारी हासिल होती है। इतना ही नहीं YouTube पैसे कमाने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हालांकि, YouTube आपके प्राइवेट डेटा को सेव करता है। कई यूजर्स को इस बात की जानकारी नहीं है कि YouTube के पास उनका प्राइवेट डेटा है।

YouTube आपके पसंद के हिसाब से वीडियो सुझाने के लिए डेटा सेव करता है। इसके अलावा, आपको पर्सनलाइज्ड ऐड दिखाने के लिए भी डेटा का यूज किया जाता है। वहीं, आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके प्राइवेट डेटा को सेव होने से रोक सकते हैं। इतना ही नहीं, आप पहले से सेव किए गए डेटा को डिलीट भी कर सकते हैं।

YouTube पर डेटा सेव होने से कैसे रोकें?

  • YouTube ऐप खोलें।
  • प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें और Settingsऑप्शन चुनें।
  • Your Data in Youtube का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • Youtube सर्च हिस्ट्री सेक्शन में जाना होगा।
  • पहले सर्च किए गए सभी कीवर्ड दिखेंगे।
  • यहां से इस ऑप्शन को ऑफ कर दें।

Youtube Watch History सेक्शन में आपके द्वारा पहले देखे गए सभी वीडियो दिखेंगे। वहीं, आप इस हिस्ट्री को आसानी से डिलीट भी कर सकते हैं। सबसे नीचे दिख रहे Web & App Activity ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसे भी यहीं से बंद कर दें।

YouTube History कैसे डिलीट करें?

  • Youtube APP खोलें।
  • Account Settings में जाएं।
  • Manage all History का ऑप्शन दिखेगा।
  • DELETE का ऑप्शन दिखेगा।

YouTube history delete करने का ऑप्शन चुन सकते हैं। यहां आपको तीन ऑप्शन मिलते हैं। इनमें Delete Today, Delete Custom Range और Delete All Time शामिल हैं। अगर आप Delete All Time का ऑप्शन चुनते हैं तो आपकी पूरी YouTube history delete हो जाएगी, लेकिन अगर आप delete Custom Range का विकल्प चुनते हैं तो आप तारीख चुन सकते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Google fined
Previous Story

Google को NCLAT से झटका, इस मामले में देने होंगे इतने करोड़

google
Next Story

Gmail यूजर्स सावधान! इस मेल पर गलती से भी न करें यकीन

Latest from Latest news

sperm race

दुनिया की पहली स्पर्म रेस होगी लाइव, HD कैमरे से होगी रिकॉर्डिंग

पुरुषों की प्रजनन क्षमता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लॉस एंजिल्स में एचडी कॉमर्स और लाइव स्ट्रीमिंग के साथ दुनिया की पहली

Don't Miss