AI

Google का नया AI चिपसेट लॉन्च, बढ़ेगी AI की स्पीड

3 mins read
1.1K views
April 12, 2025

Ironwood चिप डेटा प्रोसेसिंग की जरूरतों को पूरा करती है, जो तब पैदा होती हैं जब यूजर्स ChatGPT जैसे AI टूल में क्वेरी दर्ज करते हैं।

Ironwood chipset Tool: Google ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई AI चिप Ironwood को लॉन्च किया है। यह Google की सातवीं जेनरेशन की Tensor Processing Unit है, जिसे खासतौर पर AI की स्पीड और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस चिप का इस्तेमाल ChatGPT जैसे टूल्स में पूछे गए सवालों का जवाब देने के लिए किया जाएगा, यानी इसे ‘Inference Computing’ के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहां AI तेजी से सोचता और जवाब देता है।

Nvidia को मिलेगी कड़ी टक्कर?

मार्केट में अब तक Nvidia का दबदबा रहा है, लेकिन Google की ये नई चिप सीधे Nvidia को चुनौती दे रही है। खास बात ये है कि Google अपनी इन चिप्स का यूज अपने क्लाउड प्लेटफॉर्म और इन-हाउस प्रोजेक्ट्स के लिए करता है, जिससे वो अपने AI सिस्टम को और भी बेहतर बना सकता है। यानी की Ironwood चिप AI के ‘दिमाग’ को और ज्यादा तेज और स्मार्ट बना रही है। इससे आने वाले समय में ChatGPT जैसे टूल्स और भी फुर्तीले और समझदार हो सकते हैं।

Google ने TPU चिप्स को पहले दो भागों में बांटा था। एक चिप जो बड़े AI मॉडल को प्रशिक्षित करने में कैपेबल है। दूसरी चिप जो Inference को सस्ता और तेज बनाती है। अब नई Ironwood चिप इन दोनों विशेषताओं को एक में जोड़ती है। Ironwood चिप को 9,216 चिप्स के क्लस्टर में एक साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस चिप में पिछली पीढ़ी की तुलना में अधिक मेमोरी है, जो इसे AI अनुप्रयोगों की सेवा के लिए बेहतर बनाती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI music
Previous Story

YouTube का AI बनाएगा अपना खुद का म्यूजिक

Amazon Nova Sonic
Next Story

Amazon का नया AI मॉडल लॉन्च, इंसानों जैसी बातचीत होगी संभव

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss