Amazon-Flipkart पर शॉपिंग करते हैं तो बंद कर दें, ED ने लगाए ये आरोप

5 mins read
1.4K views
November 8, 2024

अगर आप अमेजन-फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करते हैं तो आज से ही इसे बंद कर दीजिए क्योंकि ईडी ने कंपनी के विक्रेताओं के 19 ठिकानों पर छापेमारी की है।

Amazon-Flipkart : Amazon-Flipkart ग्लोबल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट है जो भारत में भी काफी फेमस है। लोग यहां से काफी भारी मात्रा में शॉपिंग करते हैं, लेकिन अब कंपनी के ऊपर कानून की तलवार लटकने लगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि Amazon-Flipkart  पर सामान बेचने वाले कई सेलर्स के ऑफसों पर छापेमारी की गई है। इन सेलरों पर पर विदेशी निवेश नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

कंपनी पर पीएमएलए उल्लंघन का आरोप

ईडी ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में कई सेलरों के ऑफिस में छापेमारी की है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने वाले सेलरों के खिलाफ यह कार्रवाई एंटी-ट्रस्ट बॉडी CCI के उस फैसले के बाद की गई है, जिसमें इनके द्वारा विदेशी निवेश में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। CCI ने कई बार इन सेलरों को इस बारे में चेतावनी दी थी। अब ईडी ने पीएमएलए यानी मनी लॉन्ड्रिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Amazon और Flipkart की बढ़ी मुश्किलें

मामले में ईडी अधिकारियों का कहना है कि Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने वाले सेलर्स द्वारा विदेशी मुद्रा विनिमय नियमों का उल्लंघन किए जाने की संभावना है। ईडी इस बात की जांच करेगी कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले सामानों की कीमत पर अप्रत्यक्ष रूप से क्या असर पड़ता है? कैसे ये कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ सेलरों को प्रिफरेंस देती हैं और प्रोडक्ट की कीमत कम कर देती हैं।

ईडी ने 19 ठिकानों पर की छापेमारी

CCI ने पहले भी इन ई-कॉमर्स कंपनियों को प्रिफरेंस देने के संबंध में नोटिस जारी किया था और कहा था कि यह फेयर कम्पीटिशन के खिलाफ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने देश में 19 ठिकानों पर छापेमारी की है। फिलहाल, इन ठिकानों के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है। इस पर दोनों कंपनियों ने भी अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में इन दोनों प्लेटफॉर्म ने तेजी से बिजनेस की है। भारत में बढ़ते ई-कॉमर्स सेक्टर में इन दोनों कंपनियों ने अहम भूमिका निभाई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

AI के कारण महिला को इंटरव्यू में किया रिजेक्ट, जानें क्यों

Next Story

WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर! ओपन करते ही आ रही ये दिक्कत

Latest from Business

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss