Shutterstock

ChatGPT का नया धमाका, इमेज जनरेशन फीचर ने मचाया धूम

4 mins read
2.1K views
March 27, 2025

OpenAI ने ChatGPT में इमेज बनाने के लिए नया अपग्रेड जारी किया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग इमेज बना रहे हैं।

ChatGPT Image Generation Feature : OpenAI ने अपने AI चैटबॉट ChatGPT को और भी एडवांस बना दिया है। अब यह GPT-4o की मदद से और बेहतर इमेज बना सकता है। इससे पहले ChatGPT DALL-E मॉडल का यूज करके इमेज क्रिएट करता था, लेकिन अब इसे GPT-4o से रिप्लेस कर दिया गया है। इस नए फीचर को Images in ChatGPT नाम दिया गया है और इसे यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। OpenAI का कहना है कि लोग इसे उनकी उम्मीद से भी ज्यादा सराह रहे हैं।

क्या है नए मॉडल की खासियत?

GPT-4o इमेज जनरेशन में DALL-E 3 से भी बेहतर काम करता है। यह ज्यादा रियल और डिटेल्ड इमेज बनाने में सक्षम है। खास बात यह है कि यह इमेज को एडिट भी कर सकता है। अगर किसी इमेज के बैकग्राउंड या किसी ऑब्जेक्ट में बदलाव करना हो, तो GPT-4o आसानी से कर सकता है। OpenAI ने इस मॉडल को और पावरफुल बनाने के लिए इसे Shutterstock जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करके और पब्लिकली अवेलेबल डेटा के जरिए ट्रेन किया है। फिलहाल यह फीचर सिर्फ प्रो प्लान यूजर्स के लिए उपलब्ध है। फ्री यूजर्स को इसका फायदा उठाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

लोगों को आ रहा बेहद पसंद

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि नया इमेज जनरेशन फीचर लोगों को उम्मीद से ज्यादा पसंद आ रहा है। उन्होंने X पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि कंपनी को इस फीचर को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि, ऑल्टमैन ने यह भी साफ किया कि फिलहाल यह फीचर केवल प्रो प्लान यूजर्स के लिए उपलब्ध है। फ्री यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss