Truecaller ऑफिस पर IT की रेड, जानें क्या है पूरा मामला

3 mins read
1K views
November 7, 2024

स्वीडिश ऐप Truecaller की शुरुआत Alan Mamedi और Nami Zarringhalam ने साल 2009 में की थी। अब वे डेली ऑपरेशन से हटने जा रहे हैं और जनवरी तक अपना पद छोड़ देंगे।

Truecaller : आयकर विभाग ने Truecaller के दफ्तर और इससे जुड़े कैंपस में छापेमारी की है। Truecaller पर ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप है। इस मामले में आयकर एजेंसियां जांच कर रही है। बता दें कि स्वीडन बेस्ड Truecaller भारत समेत कई देशों में काफी पॉपुलर है। यह ऐप आपको उन कॉल करने वालों के नाम बताता है, जिनके नंबर आपके फोन में सेव नहीं हैं। Truecaller App की मदद से आप खुद को स्पैम और स्कैम से भी बचा सकते हैं।

स्पैम कॉल से बचाता है Truecaller

आपको बता दें कि इस ऐप पर कुछ नंबर को स्पैम के तौर पर रिपोर्ट करने का भी ऑप्शन होता है। ऐसे में अगर एक ही नंबर को कई लोग स्पैम के तौर पर रिपोर्ट करते हैं, तो ऐप उसे भी स्पैम मान लेता है। इसके बाद जब भी उस नंबर से किसी को कॉल किया जाता है तो Truecaller उसे स्पैम नंबर बता देता है। ऐसे में लोग खुद को स्पैम और फर्जी कॉल से बचा सकते हैं।

Truecaller स्विडन बेस्ड कंपनी

स्वीडिश ऐप Truecaller की शुरुआत Alan Mamedi और Nami Zarringhalam ने साल 2009 में की थी। अब वे डेली ऑपरेशन से हटने जा रहे हैं और जनवरी तक अपना पद छोड़ देंगे। अब उनकी जगह ऋषित झुनझुनवाला लेंगे। आपको बता दें कि ऋषित झुनझुनवाला पहले से ही Truecaller ऐप में प्रोडक्ट चीफ के तौर पर काम कर रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

WhatsApp पर अब ऐसे पता कर पाएंगे फेक न्यूज

Next Story

1 रुपये के ऐसे नोट पर मिलेंगे 7 लाख, जानें कैसे

Latest from Latest news

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss