India AI startups

AI से करें स्मार्ट वर्क, ये कंपनियां देंगी 1.5 करोड़ तक सैलरी

5 mins read
1.9K views
March 6, 2025

आर्टिफिशियल फिजियोलॉजी इन दिनों डिजाइन में बहुत चलन में है। भारत, अमेरिका और चीन अपने हॉट चैट पर काम कर रहे हैं।

India AI startups Salary: भारत के AI स्टार्टअप जैसे Krutrim, Sarvam AI, TurboML, Smallest.ai और Socket Labs में इन दिनों भर्तियां चल रही है। बता दें कि ये स्टार्टअप फ्रेशर्स से लेकर मिड-करियर एआई इंजीनियरों को स्टॉक ऑप्शन और लचीली कार्य व्यवस्था के साथ सालाना 40 लाख से 1.5 करोड़ रुपये के बीच सैलरी दे रहे हैं। कंपनियों के इस फैसले से यह समझना आसान होगा कि अब AI धीरे-धीरे बाजार में काफी डिमांडिंग हो रहा है।

AI टेक्नोलॉजी की बढ़ती डिमांड

TurboML इंजीनियरों और रिसर्चर को काम पर रख रहा है। वह 1 लाख रुपये मासिक इंटर्नशिप स्टाइपन और 80 लाख रुपये सालाना फुल टाइम सैलरी दे रहे हैं। Smallest.AI के संस्थापक 0-2 साल के अनुभव वाले फुल-स्टैक इंजीनियरों को 40 लाख रुपये सालाना सैलरी दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने कॉलेज या किसी रिज्यूमे की मांग नहीं की है।

Fabric ने हाई क्वालिटी वाली AI प्रतिभा में भारत की शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए 1,000 से अधिक AI/ML इंजीनियरों का डेटाबेस बनाया है।

कंपनियों के लिए नॉलेज करती है मैटर

सोशल मीडिया पर इन दिनों Smallest AI का हायरिंग मेथड वायरल हो रहा है। वहीं, कंपनी ने जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए रेगुलर सिस्टम को रेज्यूमे सिस्टम से अलग रखा है। लोगों को रेज्यूमे नहीं भेजना होगा, बल्कि उन्हें 100 शब्दों में अपना परिचय लिखकर भेजना होगा। इसके अलावा उन्हें अपने सबसे अच्छे काम का लिंक भी शेयर करना होगा। कंपनी के लिए स्कूल-कॉलेज की डिग्री मायने नहीं रखती।

AI से करें स्मार्ट वर्क कल्चर

AI कंपनियों के कैंडिडेट का अनुभव इम्पोर्टेंट है, लेकिन सिर्फ रिज्यूमे अपडेट करने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें पता होना चाहिए कि मुश्किल सिचुएशन में कैसे काम करना है। वह नई चीजों के साथ प्रयोग करने में सक्षम हों। कम समय में अधिक काम करना जानते हों। पुरानी कार्य संस्कृति के बजाय स्मार्ट कार्य संस्कृति अपनानी चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Himmat Plus app feature
Previous Story

हर लड़की के फोन में होना चाहिए ये APP, मनचले रहेंगे दूर

spam call
Next Story

Spam कॉल आते ही अब Google यूजर्स को करेगा अलर्ट

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss