चंगेज खान को लेकर क्या बोले Elon Musk, हो गया बवाल

4 mins read
600 views
Elon Musk
February 19, 2025

Elon Musk ने चंगेज खान को लेकर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिससे दुनिया भर में बवाल मच गया है। लोगों ने एलन मस्क को ‘आधुनिक युग का चंगेज खान’ तक कह दिया है।

Elon Musk on Genghis Khan: एलन मस्क अक्सर किसी न किसी कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर एलन मस्क चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने चंगेज खान को लेकर ऐसी बात कही है, जिससे पूरी दुनिया में शोर मच गया है। दरअसल, उन्होंने X पर लिखा है कि वह चंगेज खान को खूब पसंद करते है। दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क भी चंगेज खान जैसे ज्यादा से ज्यादा बच्चों की परवरिश करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा चंगेज खान सैकड़ों बच्चों के पिता थे। इतना ही नहीं चंगेज खान का DNA 16 मिलियन जीवित वंशजों में अंकित है।

एलन मस्क का पोस्ट

एलन मस्क ने X पर पोस्ट कर लिखा कि उन्हें चंगेज खान का इतिहास काफी इंट्रस्टिंग लगता है। एलन मस्क का यह पोस्ट तब सामने आया है जब इन्फ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि वह एलन मस्क के 13वें बच्चे की मां बनने वाली हैं। बता दें कि एलन मस्क के पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से पांच बच्चे हैं।

इससे पहले सोशल मीडिया पर चंगेज खान और एलन मस्क के बीच तुलना की गई थी। दोनों ने ही अपना नाम काफी फेमस किया है। दोनों ही अपने पीछे कई वारिस छोड़ने के लिए जाने जाते हैं।

चंगेज खान के सैकड़ों बच्चों हैं

याद दिला दें कि चंगेज खान ने अपना साम्राज्य एशिया और यूरोप तक फैलाया था। ऐसे में एलन मस्क का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मंगोल शासक के प्रति मस्क के आकर्षण को उनके खुद के बढ़ते बच्चों से जोड़ा है। उन्होंने उन्हें मजाक में ‘आधुनिक युग का चंगेज खान’ तक कह दिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने ऐतिहासिक शख्सियतों का जिक्र किया हो।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Meta
Previous Story

Meta की मेगा प्लानिंग, सीधे अमेरिका से कनेक्ट होगा भारत

cyber crime
Next Story

आप तो नहीं कर रहे ऐसे Password का यूज? देख लें लिस्ट

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss