cyber crime

आप तो नहीं कर रहे ऐसे Password का यूज? देख लें लिस्ट

6 mins read
1.5K views
February 19, 2025

साइबर सुरक्षा पर एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ‘123456’ और ‘पासवर्ड’ जैसे कमजोर पासवर्ड से डेटा में सेंध लगाना आसान है।

Cyber Security: साइबर सिक्योरिटी पर एक नई स्टडी सामने आई है, जिसमें सबसे कमजोर पासवर्ड को लेकर जानकारी दी गई है। इसके अलावा ऐसे पासवर्ड का भी जिक्र किया गया है, जिन्हें आसानी से हैक किया जा सकता है। बताया गया है कि कई यूजर ऐसे ही कमजोर पासवर्ड पर निर्भर हैं और उनका यूज भी कर रहे हैं। यानी कि इन पासवर्ड का यूज अभी भी हो रहा है। स्टडी में कहा गया है कि सबसे कमजोर पासवर्ड ‘123456’ और ‘पासवर्ड’ साबित होते हैं। इनका यूज आसानी से डेटा ब्रीच के लिए किया जा सकता है।

आसान पासवर्ड को लेकर किया अलर्ट

एक्सपर्ट ने इसको लेकर कहा है कि ऐसा करना यूजर्स के लिए खतरा हो सकता है। साइबर खतरा अभी भी बड़ी चिंता का टॉपिक्स है इसलिए यूजर्स को ऐसे पासवर्ड से बचने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं। इन्हीं के बीच कुछ ऐसे पासवर्ड की लिस्ट भी जारी की गई है, जिन्हें हैक करना बेहद आसान हो गया है।

देखें आसान पासवर्ड के लिस्ट

  • 123456- 50,203, 085 डेटा ब्रीच में शामिल
  • 123456789- 20,508,946 डेटा ब्रीच
  • 1234- 4,453,720 ब्रीच में पाया गया
  • 12345678- 9,875,311 बारी हैक हुआ
  • 12345- 4,934,837 ब्रीच में शामिल
  • password: 11,393,057 ब्रीच पाई गई
  • 111111: 5,409,781 ब्रीच
  • admin: 4,957,283 ब्रीच पाई गई
  • 123123: 4,304,392 ब्रीच हुईं
  • abc123: 4,203m,865 बारी हैक हुआ

अगर आपका पासवर्ड भी इन लिस्ट में से एक है तो इसे तुंरत बदल लें। दरअसल, हैकर्स ऑटोमेटेड टूल्स का यूज करते हैं। ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट जैक मूर ने बताया, साइबर अपराधी इसी पर निर्भर रहते हैं। वे कमजोर पासवर्ड को तुरंत तोड़ देते हैं।

कैसे पासवर्ड बनता है कमजोर

  • ऐसे पासवर्ड बहुत आम होते हैं। अगर करोड़ों लोग इन पासवर्ड का यूज करते हैं, तो ये उनके लिए खतरा साबित हो सकता है।
  • अगर आप नंबरों के लिए पासवर्ड यूज कर रहे हैं, तो आपको इसे क्रमवार इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। सॉफ्टवेयर में ऐसे पासवर्ड चुराना भी आसान हो जाता है।

कैसे मजबूत बनाएं पासवर्ड

  • सबसे पहले आपको क्रम में नंबर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। उदाहरण के लिए ‘12345’ बहुत कमजोर साबित होता है। साथ ही अगर आप नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं तो पासवर्ड 12-16 नंबर का होना चाहिए।
  • पासवर्ड में प्राइवेट इनफोर्मेशन भी नहीं रखनी चाहिए। जैसे कई यूजर जन्मतिथि, पेट नेम या अपना नाम रखते हैं। ऐसे पासवर्ड भी बहुत कमजोर साबित होते हैं।
  • आपको ‘टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ भी ऑन कर देना चाहिए। यानी अपना पासवर्ड डालने के बाद OTP की मदद से लॉगइन करना चाहिए। इससे भी काफी सुरक्षित रहने में मदद मिल सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk
Previous Story

चंगेज खान को लेकर क्या बोले Elon Musk, हो गया बवाल

Meta
Next Story

Meta करने जा रहा AI इवेंट LlamaCon, कई AI एजेंट होंगे लॉन्च!

Latest from Cybersecurity

microsoft confirms windows shell exploitation cve 2026 32202

माइक्रोसॉफ्ट ने माना, हैकर्स कर रहे हैं आपके सिस्टम में सेंधमारी!

Windows Shell Vulnerability: माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी हालिया एडवाइजरी में बड़ा बदलाव करते हुए माना है कि CVE-2026-32202 नामक सुरक्षा खामी का एक्टिव एक्सप्लॉइटेशन हो
QuoIntelligence ने 7.3 मिलियन यूरो की फंडिंग जुटाई

बढ़ते साइबर खतरे, AI स्टार्टअप QuoIntelligence बना निवेशकों की पहली पसंद

QuoIntelligence Funding: डिजिटल दुनियां में साइबर खतरे लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनियां अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं। डिजिटल सिस्टम पर निर्भरता

Don't Miss