15-हजार-में-घर-बनेगा-सिनेमा-हॉल,-ये-4-साउंडबार-जीतेंगे-दिल

15 हजार में घर बनेगा सिनेमा हॉल, ये 4 साउंडबार जीतेंगे दिल!

9 mins read
3 views
November 25, 2026

Top Best Soundbar: क्या आप भी घर पर फिल्में देखने और गाने सुनने का मजा थिएटर जैसा बनाना चाहते हैं? इसके लिए महंगा होम थिएटर खरीदने की जरूरत नहीं है। आज मार्केट में 15,000 रुपये से कम कीमत में कई शानदार Soundbar उपलब्ध हैं। इनमें Samsung, JBL, Blaupunkt और boAt जैसे ब्रांड्स के मॉडल शामिल हैं। इन साउंडबार में दमदार साउंड आउटपुट, शानदार बेस और ब्लूटूथ जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलती हैं। कुछ मॉडल घर पर मूवी देखने के लिए अच्छे हैं, तो कुछ छोटी पार्टी और आउटडोर इस्तेमाल के लिए भी काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 बजट Soundbar के फीचर्स और कीमत।

₹15,000 के बजट में घर पर बनाएं सिनेमा हॉल, जानें ये 4 बेहतरीन साउंडबार कौन से हैं

  1. Blaupunkt Atomik Knightz 25K

अगर आप ऐसा साउंडबार चाहते हैं, जिसका इस्तेमाल घर के साथ आउटडोर पार्टी में भी कर सकें, तो Blaupunkt Atomik Knightz 25K अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 120W का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके साथ एक 4 इंच का वूफर और दो 3 इंच के फुल-रेंज स्पीकर दिए गए हैं। इसमें वायरलेस Karaoke माइक्रोफोन भी मिलता है। इसकी मदद से दोस्तों और परिवार के साथ गाने गा सकते हैं। इस साउंडबार में 8800mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 12 घंटे तक चल सकता है। पार्टी का माहौल बनाने के लिए इसमें Aura Lights के 9 मोड मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें IPX6 रेटिंग भी है। इससे पानी की छींटों से सुरक्षा मिलती है। इसकी कीमत 14,990 रुपये है।

  1. Samsung HW-C45E/XL

Samsung का HW-C45E/XL उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो घर पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का मजा लेना चाहते हैं। यह 2.1 चैनल साउंडबार है। इसके साथ वायरलेस सबवूफर मिलता है, जो दमदार बेस देने में मदद करता है। इसमें 300W का साउंड आउटपुट मिलता है। यह मूवी, म्यूजिक और गेमिंग के अनुभव को बेहतर बना सकता है। इसमें Dolby 2-Channel सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Bass Boost, Game Mode और Surround Expansion जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। रात में कम आवाज में टीवी देखने के लिए इसमें Night Mode दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, ऑप्टिकल और USB के विकल्प मिलते हैं। इसकी कीमत 12,990 रुपये है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है।

READ MORE: ANC ईयरबड्स और हेडफोन खरीदना है? चेक करें जरूरी फीचर्स

  1. JBL Cinema SB270

JBL का नाम साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसका Cinema SB270 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो कम बजट में दमदार साउंडबार खरीदना चाहते हैं। यह 2.1 चैनल साउंडबार है, जो 220W के कुल साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसके साथ वायरलेस सबवूफर मिलता है। इससे गानों का बेस और एक्शन फिल्मों के धमाकेदार साउंड का अनुभव बेहतर होता है। इसमें Dolby Digital Audio का सपोर्ट दिया गया है। इससे फिल्में देखने और गाने सुनने का अनुभव बेहतर हो सकता है। इस साउंडबार की कीमत 9,999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

  1. boAt Aavante Prime 5.1

अगर आप घर पर चारों तरफ से आने वाली आवाज का अनुभव चाहते हैं, तो boAt Aavante Prime 5.1 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह 5.1 चैनल साउंडबार है। इसमें एक वायर्ड सबवूफर और दो रियर सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका 3D साउंडस्केप फीचर बेहतर सराउंड साउंड अनुभव देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, HDMI, USB और AUX जैसे विकल्प दिए गए हैं। इसकी मदद से आप टीवी और दूसरे डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत 11,999 रुपये है। इसे Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।

READ MORE: Boat Valour Ring 1 भारत में लॉन्च, मिलेंगी इतनी फैसिलिटी

कौन सा Soundbar आपके लिए रहेगा बेहतर?

इन चारों मॉडल की अपनी अलग खासियत है। अगर आपको आउटडोर पार्टी और Karaoke पसंद है, तो Blaupunkt Atomik Knightz 25K देख सकते हैं। थिएटर जैसा अनुभव चाहिए तो Samsung HW-C45E/XL अच्छा विकल्प है। कम कीमत में दमदार साउंड के लिए JBL Cinema SB270 और सराउंड साउंड के लिए boAt Aavante Prime 5.1 पर विचार कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss