gta 6 hacker arion kurtaj pleads guilty

हैकर का कबूलनामा: होटल के Wi-Fi से किया 90 वीडियो लीक

9 mins read
1 views
November 17, 2026

GTA 6 Hacker: GTA 6 लॉन्च होने से ठीक पहले गेमिंग की दुनिया के सबसे बड़े लीक मामले में नया मोड़ आ गया है। Rockstar Games के चर्चित हैकिंग मामले के आरोपी 21 वर्षीय एरियन कुर्ताज (Arion Kurtaj) ने 16 नवंबर को अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने Rockstar Games, Uber, Revolut और ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनियों BT/EE पर साइबर हमले करने की बात स्वीकार की। खास बात यह है कि इसी हैकर ने 2022 में GTA 6 के 90 गेमप्ले वीडियो लीक किए थे। अब उसकी सजा पर 23 नवंबर को फैसला होना है।

GTA 6 Leak Hacker ने कबूला जुर्म, 17 नवंबर को दिल्ली से बड़ी खबर

कौन है GTA 6 Leak Hacker Arion Kurtaj?

एरियन कुर्ताज इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर का रहने वाला है। जब उसने Rockstar Games के सिस्टम में सेंध लगाई थी, तब उसकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। ऑनलाइन दुनिया में वह TeaPotUberHacker नाम से पहचान रखता था। वह LAPSUS$ नाम के चर्चित हैकिंग ग्रुप से जुड़ा था। यह ग्रुप बड़ी टेक कंपनियों के सिस्टम में घुसकर गोपनीय जानकारी चुराने और फिरौती मांगने के लिए बदनाम रहा है। ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के मुताबिक, कुर्ताज ने कई कंपनियों के सिस्टम को निशाना बनाया। उसके हमलों से कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ और संवेदनशील जानकारी भी लीक हुई।

होटल में बैठकर कैसे किया GTA 6 का बड़ा लीक?

2022 में कुर्ताज पुलिस की पाबंदियों के बीच एक होटल में ठहरा हुआ था। इसके बावजूद उसने होटल के इंटरनेट कनेक्शन, स्मार्टफोन और Amazon Fire TV Stick की मदद से Rockstar के सिस्टम तक पहुंच बनाई। इसके बाद उसने गेम के अधूरे वर्जन से 90 वीडियो चुरा लिए। इन वीडियो में GTA 6 का शुरुआती गेमप्ले, गेम के मुख्य किरदार और डेवलपमेंट से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई थीं। उसने गेम का सोर्स कोड लीक करने की धमकी भी दी थी। यह Rockstar के लिए बड़ी चिंता का विषय था, क्योंकि सोर्स कोड किसी गेम के विकास से जुड़ी बेहद अहम जानकारी होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस लीक से Rockstar को करीब 5 मिलियन डॉलर (लगभग 42 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ था।

READ MORE: GTA 6 के दीवानों के लिए खुशखबरी, 10 नवंबर से डाउनलोड शुरू

Rockstar के अलावा इन कंपनियों को भी बनाया निशाना

LAPSUS$ ग्रुप ने सिर्फ Rockstar को ही निशाना नहीं बनाया था। इसके हमलों से कई बड़ी कंपनियां प्रभावित हुई थीं।

कंपनी हैकिंग का असर
Rockstar Games GTA 6 के 90 वीडियो लीक, करीब 5 मिलियन डॉलर का नुकसान
Uber डेटा चोरी और सिस्टम में रुकावट, 2.8 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Revolut ग्राहकों की संवेदनशील जानकारी प्रभावित
BT/EE ग्राहकों के सिम कार्ड से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियां

इस ग्रुप का नाम Nvidia, Samsung और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियों से जुड़े साइबर हमलों में भी सामने आया था।

GTA 6 Hacker को कितनी सजा मिल सकती है?

कुर्ताज को 2023 में कोर्ट ने अनिश्चितकालीन अस्पताल आदेश दिया था। उस समय उसे मुकदमे का सामना करने के लिए अयोग्य माना गया था। बाद में उसे मुकदमे के योग्य पाया गया और जेल भेज दिया गया। अब उसने ब्रिटेन के Computer Misuse Act और Fraud Act के तहत कई अपराध कबूल किए हैं। मार्च 2026 में जेल के अंदर अनधिकृत मोबाइल फोन रखने का जुर्म भी उसने स्वीकार किया। उसकी सजा पर सुनवाई 23 नवंबर 2026 को Woolwich Crown Court में होगी।

READ MORE: GTA 6 Online जल्द होगा लॉन्च? नए संकेतों से बढ़ी उम्मीद!

GTA 6 की रिलीज से ठीक पहले आया बड़ा मोड़

करीब चार साल पुराने इस मामले में नया मोड़ ऐसे समय आया है, जब GTA 6 की रिलीज में सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं। Rockstar Games का यह बहुप्रतीक्षित गेम 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए लॉन्च होने वाला है। गेम में खिलाड़ियों को Vice City और Leonida की नई दुनिया देखने को मिलेगी। वहीं, GTA 6 के लीक मामले का मुख्य आरोपी अब अपनी सजा का इंतजार कर रहा है। इस तरह GTA 6 की रिलीज से ठीक पहले गेमिंग इतिहास के सबसे चर्चित साइबर हमलों में से एक मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss