Ghost call

क्या होता है Ghost Call? जानें इसके फायदें

5 mins read
1.3K views
February 6, 2025

Ghost call का लाभ उठाने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि Ghost call क्या है? Ghost call एक ऐसा फोन कॉल है, जिसमें दूसरी तरफ कोई नहीं होता है। इसे फैंटम कॉल भी कहा जाता है।

Ghost Call: इन दिनों सोशल मीडिया पर Ghost Call काफी वायरल हो रहा है। इन सबके बीच लोगों के मन में इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जैसे की क्या है Ghost Call? अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताएंगे। वैसे तो बहुत से यूजर अपने फायदे के लिए Ghost Call का यूज करते हैं। ऐसे में अगर आप भी Ghost Call का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको पहले इसके बारे में पता होना चाहिए।

क्या होता है Ghost call

Ghost Call एक ऐसा फोन कॉल होता है, जिसमें दूसरी तरफ कोई नहीं होता। कुछ यूजर इसे फैंटम कॉल भी कहते हैं। कई बार टेलीमार्केटिंग कंपनियां ऐसी कॉल का यूज करती हैं। आप भी अपने फायदे के लिए Ghost Call का यूज कर सकते हैं।

कैसे उठा सकेत हैं इसका फायदा

कई बार आप ऐसी जगह फंस जाते हैं, जहां आप जाना नहीं चाहते हैं और आपको उस जगह का माहौल बहुत बोरिंग लगता है। ऐसे में आप वहां से उठकर बाहर भी नहीं जा सकते। ऐसे में Ghost call बहुत काम आती है। इसमें आपका फोन आपके तय समय पर बजता है और आप फोन उठाकर बात करने के बहाने बाहर निकल जाते हैं और गायब हो जाते हैं।

कहां मिलती है इसकी सुविधा

कई ऐप्स Ghost Call की सुविधा देते हैं, जिसमें Truecaller भी है। इसने हाल ही में iPhones के लिए अपडेट जारी किया है, जिसका यूज iOS और Android डिवाइस पर किया जा सकता है। हालांकि, Truecaller का Ghost Call फीचर प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए ही सिर्फ उपलब्ध है। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए पेड प्लान की आवश्यकता होती है।

Truecaller पर आप Ghost caller का नाम और फोन नंबर कस्टमाइज कर सकते हैं और caller ID में एक फोटो भी जोड़ सकते हैं, ताकि यह ज्यादा रियल लगे। Truecaller यूजर्स को Ghost caller शेड्यूल करने की भी परमिशन देता है, जिससे वे और भी ज्यादा प्रामाणिक लगते हैं।

ऐसे करें Ghost Call

  • Ghost Call करने वाले का नाम, फोन नंबर और कॉलर आईडी फोटो जैसी जानकारी दर्ज करें।
  • चुनें कि आप कब कॉल करना चाहते हैं। आप इसे तुरंत, 10 सेकंड, 1 मिनट, 5 मिनट और 30 मिनट बाद के लिए शेड्यूल कर सकते हैं।

वर्तमान में, आप एक बार में केवल एक Ghost Call शेड्यूल कर सकते हैं और इसे बाद की तारीख में शुरू कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि जब भी आपको जल्दी से भागने की ज़रूरत होगी, तो Ghost Call आ

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DeepSeek
Previous Story

DeepSeek को लेकर यूजर्स सावधान, यहां भेजा जा रहा सारा डेटा!

Google
Next Story

2025 के अंत तक Google Search का बदल सकता है रंग-रूप

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss