GTA 6 Pre-Load : GTA 6 खेलने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Rockstar Games ने पुष्टि की है कि गेम की प्री-लोडिंग 10 नवंबर से शुरू होगी। यानी खिलाड़ी रिलीज से पहले ही इसे अपने कंसोल में डाउनलोड कर सकेंगे। गेम 19 नवंबर को लॉन्च होगा। भारत में PlayStation 5 यूजर्स रात 12 बजे से डाउनलोड शुरू कर पाएंगे। वहीं Xbox Series X|S पर प्री-लोडिंग सुबह 5:30 बजे IST से खुलेगी। इससे खिलाड़ियों को लॉन्च वाले दिन डाउनलोड पूरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
GTA 6 की प्री-लोडिंग 10 नवंबर से शुरू, जानें भारत का टाइम और स्टोरेज
GTA 6 की प्री-लोडिंग का भारत में समय
Rockstar के मुताबिक, दोनों कंसोल के लिए प्री-लोडिंग का समय अलग-अलग होगा।
- PS5: 10 नवंबर को रात 12 बजे से, स्थानीय समय के अनुसार।
- Xbox Series X|S: 10 नवंबर को सुबह 5:30 बजे से, भारतीय समय के अनुसार।
प्री-लोडिंग का फायदा यह है कि गेम रिलीज होने से पहले ही कंसोल में डाउनलोड हो जाएगा। लॉन्च के समय गेम अनलॉक होते ही खिलाड़ी इसे खेल सकेंगे।
GTA 6 के लिए 212GB तक जगह जरूरी
इस गेम का फाइल साइज खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। Rockstar के अनुसार, GTA 6 को डाउनलोड करने के लिए कंसोल में 212GB तक स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है। असल साइज कंसोल के हिसाब से अलग हो सकता है। अगर आपके PS5 या Xbox में इतनी जगह नहीं है, तो पुराने गेम हटाने पड़ सकते हैं। आप फाइलों को बाहरी स्टोरेज में भी शिफ्ट कर सकते हैं। डाउनलोड के लिए तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन रखना भी जरूरी होगा।
READ MORE: 30 साल पुरानी गेमिंग कंपनी BioWare हुई बंद
फिजिकल कॉपी 12 नवंबर से मिलेगी
जो खिलाड़ी डिस्क खरीदना पसंद करते हैं, उनके लिए भी विकल्प मौजूद है। Rockstar की कोड-इन-बॉक्स एडिशन 12 नवंबर से PS5 और Xbox Series X|S के लिए रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगी। हालांकि, भारत में इनकी उपलब्धता स्थानीय दुकानों और विक्रेताओं पर निर्भर करेगी।
READ MORE: Free Fire India लॉन्च! जानें क्या-क्या बदलेगा
19 नवंबर को होगा GTA 6 का लॉन्च
GTA 6 आधिकारिक तौर पर 19 नवंबर को PS5 और Xbox Series X|S के लिए रिलीज होगा। लॉन्च के दिन Rockstar अपनी वेबसाइट पर गेम का प्रिंट करने योग्य कवर आर्ट और लियोनिडा का नक्शा मुफ्त डाउनलोड के लिए देगा। इसके अलावा, कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर गेम का डबल-साइडेड पोस्टर भी लॉन्च के कुछ समय बाद उपलब्ध होगा। कुल मिलाकर, GTA 6 की प्री-लोडिंग खिलाड़ियों को लॉन्च से पहले तैयारी का मौका देगी, लेकिन 212GB तक जगह और अच्छे इंटरनेट कनेक्शन का इंतजाम पहले से करना बेहतर रहेगा।
