DoT

DoT की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 130 फेक सिम कार्ड बरामद

4 mins read
1.2K views
February 3, 2025

DoT ने अपनी हैदराबाद इकाई में 130 नकली सिम कार्ड और 512 सिम कार्ड स्लॉट जब्त किए हैं। POS एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Fake SIM Sellers : DoT ने नकली सिम कार्ड बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। DoT की तेलंगाना पुलिस ने हाल ही में करीब 512 सिम कार्ड स्लॉट और 130 नकली सिम कार्ड के दो बक्से जब्त किए हैं। अधिकारियों को इस मामले में आशंका है कि इन सिम कार्ड का इस्तेमाल बैंक धोखाधड़ी और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

एक ही POS से बेचे गए नकली सिम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में सिर्फ एक पॉइंट ऑफ सेल एजेंट नकली सिम कार्ड बेचता हुआ मिला। जांच में पता चला कि यह एजेंट पहले ही Vodafone-Idea स्टोर पर करीब 500 नकली सिम कार्ड बेच चुका है। पता चला है कि नकली सिम कार्ड अवैध टेलीमार्केटर्स को सप्लाई किए जा रहे थे, जो इनका यूज बड़े पैमाने पर स्पैम मैसेज भेजने के लिए कर रहे थे। जब्त किए गए सिम बॉक्स का इस्तेमाल अवैध बल्क SMS ऑपरेशन के लिए किया जा रहा था, जो धोखेबाजों द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है। जब्त किए गए 130 सिम कार्ड BSNL के थे।

POS एजेंट फरार

तेलंगाना पुलिस के द्वारा की गई हालिया जांच के आधार पर नकली सिम खरीदने वाले ग्राहक और बिक्री करने वाले POS एजेंट के खिलाफ केस दर्ज की गई है। फिलहाल, ये एजेंट फरार हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। DoT इन नकली सिम कार्ड के स्रोत का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।

आधार बायोमेट्रिक अब अनिवार्य

ऐसे धोखाधड़ी के मामलों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने दूरसंचार विभाग को नए सिम कार्ड जारी करने के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया है। इस नए नियम का उद्देश्य साइबर अपराध और पहचान धोखाधड़ी को रोकना है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta
Previous Story

WhatsApp यूजर के लिए बुरी खबर! 90 अकाउंट हैक

Starlink
Next Story

Starlink Internet सिर्फ इन फोन पर करेगा काम

Latest from Tech News

Don't Miss