VIDEO : ‘कूडथाई हत्याकांड’ पर बनी Anali की रिलीज क्यों टली?

VIDEO : ‘कूडथाई हत्याकांड’ पर बनी Anali की रिलीज क्यों टली?

6 mins read
3 views
October 8, 2026

Anali Web Series : क्या Koodathai हत्याकांड पर बनी वेब सीरीज अभी रिलीज नहीं होगी? ताजा अपडेट में एर्नाकुलम की अदालत ने JioHotstar की आने वाली मलयालम सीरीज Anali की रिलीज पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह रोक Jolly Joseph के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों की सुनवाई पूरी होने तक लगाई है। Jolly ने अदालत में कहा था कि सीरीज रिलीज होने से Koodathai केस की चल रही सुनवाई पर असर पड़ सकता है। Ernakulam Additional Munsiff Court ने उनकी याचिका मंजूर करते हुए यह आदेश दिया।

Koodathai हत्याकांड से प्रेरित Anali की रिलीज क्यों रुकी? जॉली जोसेफ की याचिका और कोर्ट के फैसले क्या है।

कोर्ट ने Jolly के हक में क्या कहा?

कोर्ट ने माना कि Jolly ने पहली नजर में ऐसे पर्याप्त तथ्य पेश किए हैं, जिनसे उनका सीरीज से संबंध दिखाई देता है। अदालत ने यह भी कहा कि कानून के मुताबिक दोष साबित होने तक Jolly को निर्दोष मानने का अधिकार है। अगर सीरीज में उन्हें मुख्य किरदार के तौर पर दिखाया गया और असली अपराधी की तरह पेश किया गया, तो उनकी छवि और सम्मान को नुकसान हो सकता है। कोर्ट के मुताबिक, बाद में पैसे के मुआवजे से इस नुकसान की पूरी भरपाई नहीं हो पाएगी। Jolly ने अपनी निजता, सम्मान और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार की भी बात कही थी।

READ MORE : 13 साल बाद ‘शाहिद’ OTT पर रिलीज, जानें कहां देखें फिल्म

Koodathai केस से जुड़ी है Anali

Anali को Koodathai cyanide killings से प्रेरित बताया जा रहा है। इस मामले में Jolly पर 14 साल के दौरान अपने परिवार के 6 सदस्यों की हत्या का आरोप है। सीरीज में लियोना लिशोय के Jolly से प्रेरित किरदार निभाने की बात सामने आई है। इसे Aadu फेम मिधुन मैनुअल थॉमस ने डायरेक्ट किया है। इसमें निखिला विमल और डाइस इरा फेम जिबिन गोपीनाथ भी अहम भूमिकाओं में हैं।

READ MORE : VIDEO: ‘Hanuman Ansh’ के बाद ‘नीम करौली बाबा’ का दमदार प्रोमो रिलीज

JioHotstar ने हाईकोर्ट का रुख किया था

सीरीज का निर्माण Asiaville Studios ने किया है। यह मिधुन की पहली वेब सीरीज है और इसकी स्क्रिप्ट उन्होंने John Manthrickal के साथ लिखी है। मेकर्स ने फरवरी में सीरीज का “final wrap” पूरा होने की जानकारी दी थी। इससे पहले Leona ने जुलाई 2024 में शूटिंग पूरी होने की घोषणा की थी। अगस्त में उनका पहली पोस्टर भी जारी हुआ। पहले भी Jolly की याचिका पर सीरीज को अंतरिम रोक मिली थी। इसके बाद JioHotstar India ने Kerala High Court का रुख किया और कहा कि रिलीज में देरी से उसे बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। हाईकोर्ट ने फिर Munsiff Court को याचिका का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। अभी अदालत के नए आदेश के बाद Anali की रिलीज पर रोक जारी रहेगी, जब तक संबंधित आपराधिक मामलों की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss