Civil से Aerospace तक, इन टॉप 5 इंजीनियरिंग ब्रांच का क्रेज घटा

Civil से Aerospace तक, इन टॉप 5 इंजीनियरिंग ब्रांच का क्रेज घटा

12 mins read
8 views
October 5, 2026

Engineering Admission 2026 : 12वीं बोर्ड के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे कौन-सा कोर्स और करियर चुना जाए। इंजीनियरिंग आज भी छात्रों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प है, लेकिन अब इसका मतलब सिर्फ Computer Science या Software Engineering नहीं रह गया है। AI, Coding और Data Science जैसे नए क्षेत्रों की बढ़ती मांग ने छात्रों की पसंद को काफी बदला है। JEE Counselling Trends और Admission Data से भी पता चलता है कि कुछ Traditional Engineering Branches को पहले की तुलना में कम प्राथमिकता मिल रही है। खासकर IIT जैसे बड़े संस्थानों में कुछ ब्रांच छात्रों की पहली पसंद नहीं रह गई हैं। आइए जानते हैं ऐसी टॉप 5 इंजीनियरिंग ब्रांच, जिनकी पसंद छात्रों के बीच कम होती दिख रही है।

इंजीनियरिंग की इन टॉप 5 ब्रांच को छात्र कम पसंद कर रहे, जानें Civil, Metallurgy, Textile, Aerospace और Biomedical इंजीनियरिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

1: Civil Engineering

Civil Engineering इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और शहरी विकास के लिए बेहद जरूरी है। सड़क, पुल, बिल्डिंग और दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स में Civil Engineers की जरूरत होती है। इसके बावजूद कई छात्र अब Civil Engineering की जगह Computer Science और दूसरी टेक ब्रांच को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि शुरुआती नौकरी में कई बार कंस्ट्रक्शन साइट और फिल्ड वर्क करना पड़ता है। कुछ प्राइवेट जॉब में शुरुआती सैलरी भी बहुत ज्यादा नहीं होती। हालांकि, इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरीकरण बढ़ने के साथ इस क्षेत्र में अवसर बने हुए हैं। सरकारी परियोजना और सरकारी नौकरियों में भी Civil Engineers की अच्छी मांग रहती है।

2: Metallurgy and Materials Science

Metallurgy and Materials Science का इस्तेमाल स्टील, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और मैटेरियल्स रिसर्च जैसे क्षेत्रों में होता है। यह ब्रांच मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए काफी महत्वपूर्ण है। फिर भी आज कई छात्र सॉफ्टवेयर, डाटा और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी वाली नौकरी को ज्यादा आकर्षक मानते हैं। इसकी वजह बेहतर स्टार्टिंग सैलरी और तेजी से करियर ग्रोथ की उम्मीद भी है। इस ब्रांच में स्टील और मैन्युफैक्चरिंग के अलावा एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, एनर्जी और एडवांस्ड मैटेरियल्स जैसे क्षेत्रों में भी काम करने के मौके मिल सकते हैं।

3: Textile Engineering

भारत में Textile और अपैरल इंडस्ट्री बहुत बड़ी है। इस इंड्रस्ट्री को टेक्निकल स्किल वाले इंजनियर की जरूरत होती है। Textile Engineering में मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्शन और अपैरल से जुड़े काम शामिल होते हैं, लेकिन छात्रों की पसंद अब सॉफ्टवेयर, AI, रोबोटिक्स और डेटा साइंस की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से Textile Engineering को पहले जैसी प्राथमिकता नहीं मिल रही है। फिर भी टेक्निकल टेक्सटाइल, सस्टेनेबल मटीरियल, मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में इस ब्रांच के छात्रों के लिए अच्छे अवसर मौजूद हैं।

READ MORE: CA Foundation और Intermediate 2027 का शेड्यूल आया, नोट करें डेट

4: Aerospace Engineering

Aerospace Engineering का संबंध विमान, विमानन, उपग्रह और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से है। यह एक स्पेशलाइज्ड इंजीनियरिंग फील्ड है और इसमें काम करने के लिए खास तकनीकी ज्ञान की जरूरत होती है। भारत में Aerospace Sector में अवसर बढ़ रहे हैं, लेकिन IT और टेक्नोलॉजी की तुलना में प्राइवेट सेक्टर में जॉब का दायरा अभी छोटा है। ISRO, DRDO और दूसरी स्पेशलाइज्ड इंस्टीट्यूशन्स में नौकरी के मौके हैं, लेकिन यहां सेलेक्शन काफी कॉम्पिटिटिव होता है। इसी वजह से ज्यादा विकल्प वाली प्राइवेट जॉब चाहने वाले छात्र इस ब्रांच को कम पसंद कर सकते हैं।

5: Biomedical Engineering

Biomedical Engineering में इंजीनियरिंग, चिकित्सा और प्रौद्योगिकी एक साथ जुड़ते हैं। इसमें मेडिकल डिवाइसेज, डायग्नोस्टिक्स, बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र पर काम होता है। भारत में इसका जॉब मार्केट अभी IT और सॉफ्टवेयर की तुलना में छोटा है। इसी कारण कई छात्र कंप्यूटर साइंस और दूसरी टेक ब्रांच को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और मेडिकल डिवाइस सेक्टर के बढ़ने से भविष्य में इस क्षेत्र में अवसर बढ़ सकते हैं। मेडिकल उपकरण, डायग्नोस्टिक्स, जैव प्रौद्योगिकी और डिजिटल स्वास्थ्य इसके प्रमुख क्षेत्र हैं।

READ MORE : IIT में CSE नहीं, इस ब्रांच में है सबसे ज्यादा नौकरी

कम पसंद का मतलब ब्रांच बेकार नहीं

किसी इंजीनियरिंग ब्रांच की लोकप्रियता कम होने का मतलब यह नहीं है कि उसमें करियर नहीं बनाया जा सकता। छात्रों की पसंद मुख्य रूप से जॉब मार्केट, सैलरी, इंडस्ट्री ग्रोथ और करियर और आगे बढ़ने के अवसर से प्रभावित होती है। Computer Science, AI और Data Science जैसी ब्रांच इसलिए ज्यादा लोकप्रिय हो रही हैं क्योंकि इनमें टेक इंडस्ट्री में जॉब का दायरा बड़ा है और कुछ मामलों में इंटरनेशनल अपॉर्चुनिटी भी मिलती हैं, इसलिए इंजीनियरिंग ब्रांच चुनते समय सिर्फ लोकप्रियता नहीं, बल्कि अपनी रुचि, स्किल, करियर ग्रोथ और भविष्य की नौकरी के मौकों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss