इंटर्नशिप-और-अप्रेंटिसशिप-में-क्या-अंतर-है-करियर-की-शुरुआत-के-लिए-क्या-सही

इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप में फर्क, करियर के लिए क्या चुनें?

9 mins read
3 views
October 1, 2026

इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप में क्या फर्क है? जानिए दोनों की अवधि, स्टाइपेंड, फायदे और आपके करियर के लिए कौन सा विकल्प सही हो सकता है।

Internship vs Apprenticeship : पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं के सामने बड़ा सवाल होता है कि अब आगे क्या करें? कॉलेज और किताबों से निकलकर नौकरी की दुनिया में कदम रखने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं होती। काम का अनुभव भी जरूरी है। यह अनुभव पाने के दो प्रमुख रास्ते हैं इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप। कई युवा दोनों को एक जैसा समझते हैं, लेकिन इनके काम और फायदे अलग हैं। इसलिए अपनी पढ़ाई और करियर के हिसाब से सही विकल्प चुनना जरूरी है।

इंटर्नशिप क्या होती है?

इंटर्नशिप स्टूडेंट्स और फ्रेशर्स के लिए शॉर्ट टर्म प्रोफेशनल एक्सपीरियंस प्रोग्राम है। इसकी अवधि आमतौर पर कुछ हफ्तों से 6 महीने तक होती है। इसमें युवा किसी कंपनी में काम करके ऑफिस का माहौल, टीम के साथ काम करना और प्रोजेक्ट संभालना सीखते हैं। इंटर्नशिप खासतौर पर मैनेजमेंट, मास मीडिया, IT, डेटा एनालिसिस, फाइनेंस, मार्केटिंग और सॉफ्टवेयर जैसी फील्ड में ज्यादा देखने को मिलती है। इसका मकसद पढ़ाई में सीखी बातों को असली काम में इस्तेमाल करना और रिज्यूमे को मजबूत बनाना है। हर इंटर्नशिप के बाद पक्की नौकरी मिलना जरूरी नहीं है। हालांकि, अच्छा काम करने वाले इंटर्न को कुछ कंपनियां PPO यानी Pre-Placement Offer दे सकती हैं।

READ MORE: JEE, NEET या CUET के बिना बनाएं करियर, चुनें ये टॉप 5 कोर्स

अप्रेंटिसशिप क्या होती है?

अप्रेंटिसशिप एक कानूनी रूप से रेगुलेटेड ट्रेनिंग स्कीम है। इसमें किसी खास ट्रेड या तकनीकी काम की ट्रेनिंग दी जाती है। यह नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए भी चलाई जाती है। अगर आप इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या किसी तकनीकी ट्रेड में स्किल सीखना चाहते हैं, तो अप्रेंटिसशिप आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इसकी अवधि आमतौर पर 1-2 साल या उससे ज्यादा हो सकती है। इसमें मास्टर, सीनियर कारीगर या इंजीनियर के साथ काम करके जमीनी स्तर पर स्किल सीखी जाती है। कई प्रोग्राम में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पक्की नौकरी मिलने की उम्मीद भी रहती है।

इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप में बड़ा अंतर

दोनों में युवाओं को काम सीखने का मौका मिलता है और आमतौर पर स्टाइपेंड भी मिल सकता है। लेकिन दोनों के बीच कुछ बड़े अंतर हैं।

  • उद्देश्य: इंटर्नशिप में पढ़ाई में सीखी थ्योरी को ऑफिस और प्रोफेशनल काम में इस्तेमाल करना सिखाया जाता है। अप्रेंटिसशिप में किसी खास ट्रेड या तकनीकी काम में अच्छी पकड़ बनाने पर जोर होता है।
  • अवधि: इंटर्नशिप आमतौर पर 1-6 महीने की होती है। अप्रेंटिसशिप लंबी होती है और 1-3 साल तक चल सकती है। इसमें तय कॉन्ट्रैक्ट के तहत ट्रेनिंग दी जाती है।
  • स्टाइपेंड: इंटर्नशिप में कई बार कम स्टाइपेंड मिलता है और कुछ इंटर्नशिप अनपेड भी होती हैं। अप्रेंटिसशिप में सरकारी नियमों के अनुसार तय मानदेय यानी स्टाइपेंड मिलना जरूरी होता है।

READ MORE: ‘प्रोजेक्ट मैनेजमेंट’ में करियर बनाना है? सही कोर्स ऐसे चुनें

किसके लिए कौन सा विकल्प सही?

अगर आप डेस्क जॉब, मैनेजमेंट, मीडिया, क्रिएटिव फील्ड या सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में जाना चाहते हैं, तो इंटर्नशिप आपके लिए काम की हो सकती है। इससे ऑफिस का अनुभव मिलता है और प्रोफेशनल नेटवर्क भी बनता है। वहीं, अगर आपका बैकग्राउंड ITI, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग का है और आप तकनीकी स्किल सीखकर रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो अप्रेंटिसशिप आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। आखिर में चुनाव आपकी पढ़ाई, रुचि और करियर गोल पर निर्भर करता है। दोनों रास्ते प्रैक्टिकल अनुभव देते हैं, लेकिन उनका तरीका और करियर में उपयोग अलग-अलग है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss