amazfit

Amazfit की सोलर वॉच लॉन्च, 51 दिन तक चलेगी बैटरी

6 mins read
5 views
September 25, 2026

नई Amazfit T-Rex Dual Solar में दमदार बैटरी, सोलर चार्जिंग और रग्ड डिजाइन, जानें कीमत, फीचर्स से जुड़ी जानकारी।

Amazfit Smartwatch : Amazfit ने T-Rex Dual Solar के साथ इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। इसकी खासियत है कि इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ सोलर पैनल दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि धूप मिलने पर यह वॉच चार्जिंग की जरूरत काफी कम कर सकती है। इसमें 660mAh बैटरी है। सामान्य इस्तेमाल में यह 21 दिन तक चल सकती है।

Amazfit T-Rex Dual Solar की बैटरी कितनी चलेगी?

Amazfit के मुताबिक, अगर रोजाना करीब 3 घंटे धूप मिले तो बैटरी बैकअप 34 दिन तक पहुंच सकता है। इसमें पीछे दिया गया सोलर पैनल भी धूप से पावर लेने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि रोजाना करीब 3 घंटे तक रियर सोलर पैनल को पर्याप्त धूप मिलने पर बैटरी बैकअप 51 दिन तक पहुंच सकता है। हालांकि, असली बैटरी बैकअप इस्तेमाल पर निर्भर करेगा। GPS, हेल्थ फीचर्स, नोटिफिकेशन और दूसरी सुविधाएं कितनी इस्तेमाल होती हैं, इसका भी असर पड़ेगा। धूप की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण होगी।

3,000 निट्स की AMOLED स्क्रीन मिलेगी

Amazfit T-Rex Dual Solar में 1.32 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। कंपनी के अनुसार तेज धूप में भी स्क्रीन देखना आसान होगा। डिस्प्ले को Sapphire Glass की सुरक्षा मिलती है। वॉच का डिजाइन भी कठिन और आउटडोर परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिटनेस के लिए इसमें 180 से ज्यादा वर्कआउट मोड मिलते हैं। इसमें Bluetooth Calling भी है, जिससे कॉल के लिए हर बार फोन हाथ में लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

READ MORE: Apple यूजर्स के लिए अच्छी खबर, नए डिजाइन के साथ Smartwatch लॉन्च!

10 ATM वॉटर रेजिस्टेंस और LED फ्लैशलाइट

यह स्मार्टवॉच 10 ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आती है। इसका मतलब है कि इसे स्विमिंग और दूसरे पानी वाले खेलों के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वॉच में बिल्ट-इन LED फ्लैशलाइट भी दी गई है। यानी रात या कम रोशनी में भी यह फीचर काम आ सकता है।

READ MORE: युवाओं के लिए लॉन्च हुआ स्टाइलिश Fastrack का Smartwatch

अमेरिका में कीमत करीब 57 हजार रुपये

फिलहाल, Amazfit T-Rex Dual Solar अमेरिका में USD 650 की कीमत पर उपलब्ध है। भारतीय मुद्रा में यह करीब ₹57,000 बैठता है। अभी यह Basalt Black कलर और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ उपलब्ध है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत अलग हो सकती है। टैक्स और इंपोर्ट फीस के कारण अंतिम कीमत बदल सकती है। अभी Amazfit ने भारत में इस स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट या कीमत की जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार करना होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss