Microsoft Word में आया ChatGPT, जानें इंस्टॉल करने का तरीका

Microsoft Word में आया ChatGPT, जानें इंस्टॉल करने का तरीका

5 mins read
14 views
September 18, 2026

ChatGPT Word vs Microsoft Copilot : Microsoft Word में काम करते हुए ChatGPT से मदद मिल जाए तो आपके लिए कैसा रहेगा? OpenAI ने अब यह सुविधा शुरू कर दी है। 17 सितंबर को कंपनी ने Microsoft Word में ChatGPT के सीधे इंटीग्रेशन का ऐलान किया। इससे यूजर्स बिना ऐप बदले लिख, एडिट और दस्तावेज फॉर्मेट कर सकेंगे। Microsoft Word में ChatGPT एक साइडबार के रूप में दिखेगा। यूजर्स खुले दस्तावेज के बारे में सवाल पूछ सकेंगे। चुने गए टेक्स्ट को दोबारा लिखवा सकेंगे या अधूरे नोट्स से पूरा ड्राफ्ट तैयार कर सकेंगे।

OpenAI ने ChatGPT को Microsoft Word में जोड़ा, जानें नई सुविधा किन ChatGPT प्लान पर मिलेगी।

Microsoft Word में ChatGPT कैसे मिलेगा?

यह सुविधा दुनियाभर में ChatGPT के Free, Go, Plus, Pro, Business और Enterprise प्लान पर उपलब्ध है। इसके लिए वही Microsoft ऐड-इन इस्तेमाल होता है, जो Excel और PowerPoint में ChatGPT को सपोर्ट करता है। इसे इंस्टॉल करने के लिए Word खोलें और Home Add-ins पर जाएं। वहां, ChatGPT खोजकर OpenAI का ऐड-इन चुनें। इसके बाद Add पर क्लिक करें और इंस्टॉलेशन पूरा करें। फिर Word रिबन से ChatGPT खोलकर अपने अकाउंट से साइन इन करें।

READ MORE: Claude vs ChatGPT: कौन सा AI चैटबॉट आपके लिए बेहतर?

Word में ChatGPT क्या-क्या कर सकेगा?

ChatGPT की मदद से यूजर्स पैराग्राफ दोबारा लिख सकते हैं। ग्रामर सुधार सकते हैं और लंबे दस्तावेज का छोटा सार बना सकते हैं। सेक्शन को नए क्रम में लगाने और हेडिंग बदलने का काम भी किया जा सकता है। उदाहरण से समझें जैसे कि पत्रकार इंटरव्यू के नोट्स देकर शुरुआती रिपोर्ट तैयार कर सकता है। बिजनेस यूजर लंबे दस्तावेज से एग्जीक्यूटिव समरी बनवा सकता है। चुने हुए टेक्स्ट पर अलग से काम किया जा सकता है। इससे पूरे दस्तावेज को बदलने की जरूरत नहीं होगी।

READ MORE: OpenAI का GPT-Live लॉन्च, ChatGPT अब करेगा इंसानों जैसी बातचीत

क्या Microsoft Word में ChatGPT FREE है?

ChatGPT का यह फीचर Free प्लान पर भी उपलब्ध है, लेकिन इस्तेमाल की सीमा लागू होगी। OpenAI के अनुसार, Word में इसका इस्तेमाल टोकन आधारित कीमत व्यवस्था से जुड़ा है और कुछ प्रीमियम फीचर्स की साझा लिमिट से उपयोग घट सकता है। अभी ChatGPT Word ऐड-इन अपने आप कंप्यूटर की दूसरी लोकल फाइलें नहीं खोल सकता। Word की बातचीत सामान्य ChatGPT चैट से अलग रहेगी। ChatGPT की मेमोरी भी यहां अपने आप ट्रांसफर नहीं होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss