Claude में बड़ा अपडेट, Docs और Slides से बदल जाएगा काम

Claude में बड़ा अपडेट, Docs और Slides से बदल जाएगा काम

8 mins read
14 views
September 17, 2026

Claude AI Features : Anthropic ने 16 सितंबर को Claude में दो नए टूल Claude Docs और Claude Slides लॉन्च किए हैं। इनके जरिए यूजर्स चैट के अंदर ही डॉक्यूमेंट और प्रेजेंटेशन बना, एडिट और शेयर कर सकेंगे। Anthropic ने इसी अपडेट में Claude Chat और Claude Cowork को एक ही इंटरफेस में जोड़ दिया है। कंपनी का मकसद यूजर्स को एक ही बातचीत में छोटे सवालों से लेकर बड़े काम पूरे करने की सुविधा देना है।

Anthropic ने Claude में नए Docs और Slides फीचर जोड़े, जानें कैसे चैट से रिपोर्ट तैयार होगी।

Claude Docs में ऐसे बनेगी रिपोर्ट

Claude Docs में यूजर सामान्य भाषा में निर्देश देकर डॉक्यूमेंट तैयार कर सकता है। रिपोर्ट, मीटिंग नोट्स या प्रोजेक्ट प्लान जैसे काम सीधे Claude से कराए जा सकते हैं। Claude अपलोड की गई फाइलों और कनेक्टेड ऐप्स की जानकारी का इस्तेमाल कर ड्राफ्ट तैयार कर सकता है। यूजर खुद भी बदलाव कर सकता है। किसी हिस्से को दोबारा लिखने के लिए Claude को निर्देश दिया जा सकता है। टीम के दूसरे सदस्य भी एडिटिंग एक्सेस मिलने पर एक ही डॉक्यूमेंट पर काम कर सकते हैं। तैयार फाइल को Microsoft Word, PDF, Markdown और Google Docs फॉर्मेट में एक्सपोर्ट किया जा सकेगा।

READ MORE: Crypto Exchange क्या है और यह कैसे काम करता है?

Claude Slides से चैट में बनाएं प्रेजेंटेशन

Claude Slides का इस्तेमाल प्रेजेंटेशन बनाने के लिए होगा। यूजर लिखकर निर्देश दे सकता है या मौजूदा बातचीत और रिपोर्ट को स्लाइड्स में बदलने के लिए कह सकता है। मसलन, किसी मैनेजर के पास लंबी बिक्री रिपोर्ट है तो वह Claude से उसे 5 स्लाइड की मीटिंग प्रेजेंटेशन में बदलने को कह सकता है। हर स्लाइड को अलग से एडिट किया जा सकता है। यूजर कमेंट भी छोड़ सकता है और प्रेजेंटेशन लिंक के जरिए शेयर कर सकता है। स्लाइड्स को सीधे Claude में प्रस्तुत करने के अलावा PowerPoint और PDF फाइल के रूप में डाउनलोड भी किया जा सकता है।

Claude Chat और Cowork अब एक साथ

नए अपडेट में यूजर को पहले से यह तय नहीं करना होगा कि उसे Chat इस्तेमाल करना है या Cowork। Claude खुद समझ सकेगा कि किसी सवाल के लिए तुरंत जवाब चाहिए या लंबा काम करना है। Claude Design को भी अब बातचीत के अंदर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका अलग टूल भी चलता रहेगा। कुछ काम यूजर के लैपटॉप बंद करने के बाद भी जारी रह सकते हैं। हालांकि, जिन कामों में कंप्यूटर की स्थानीय फाइलों की जरूरत है, उनके लिए डेस्कटॉप ऐप खुला रखना जरूरी होगा। Anthropic के मुताबिक, Claude डिफॉल्ट रूप से कोई कार्रवाई करने से पहले यूजर की मंजूरी मांगता है। यूजर इस सेटिंग को बदल सकता है।

READ MORE: Zcash में बड़ा बदलाव, होल्डर्स ने तेज ट्रांजैक्शन को दी मंजूरी

किन यूजर्स को मिलेंगे नए फीचर्स?

Claude Docs, Slides और Design फिलहाल बीटा में पेड प्लान पर उपलब्ध हैं। नया एकीकृत Claude इंटरफेस Pro और Max सब्सक्राइबर्स के लिए आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। बाद में दूसरे प्लान भी जोड़े जाएंगे। Enterprise यूजर्स के लिए एक्सेस का नियंत्रण एडमिन के पास रहेगा। अभी Claude Docs में वर्जन हिस्ट्री उपलब्ध नहीं है।

Team और Enterprise यूजर्स फिलहाल डॉक्यूमेंट को अपनी संस्था के बाहर शेयर नहीं कर सकते। कुल मिलाकर, Claude अब सिर्फ सवाल-जवाब वाला AI चैटबॉट नहीं रह गया है। नए Docs और Slides फीचर इसे एक ही बातचीत में लिखने, एडिट करने और प्रेजेंटेशन तैयार करने वाला वर्कस्पेस बनाने की दिशा में ले जा रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss