Claude Fable 5.1 और Mythos 5.1 लॉन्च, AI में बड़ा बदलाव

Claude Fable 5.1 और Mythos 5.1 लॉन्च, AI में बड़ा बदलाव

8 mins read
19 views
September 2, 2026

Claude Fable 5.1 : Anthropic ने Claude Fable 5.1 और Claude Mythos 5.1 पेश किए हैं। दोनों मॉडल कोडिंग, रिसर्च और लंबे समय तक चलने वाले ज्ञान आधारित काम के लिए बनाए गए हैं। Fable 5.1 सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जबकि Mythos 5.1 का इस्तेमाल अभी चुनिंदा साइबर सिक्योरिटी और लाइफ साइंस यूजर्स कर सकेंगे।

Claude Fable 5.1 और Mythos 5.1 लॉन्च, जानें नए AI मॉडल की खासियत, 1 मिलियन टोकन क्षमता, कीमत और सुरक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी।

Claude Fable 5.1 में क्या खास है?

Fable 5.1 में 1 मिलियन टोकन का कॉन्टेक्स्ट विंडो और 128,000 टोकन तक आउटपुट की क्षमता है। इसमें Adaptive Thinking डिफॉल्ट रूप से सक्रिय रहता है। Anthropic के मुताबिक, नया मॉडल कई फाइलों वाले कोड, डीबगिंग, माइग्रेशन और कोड रिव्यू जैसे लंबे कामों में बेहतर है। दस्तावेज, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और बड़े PDF पर भी इसकी क्षमता बढ़ाई गई है। मॉडल बातचीत के दौरान जरूरत के हिसाब से अपने प्रयास का स्तर बदल सकता है। यह टूल इस्तेमाल करने के बीच प्रगति की जानकारी भी दिखा सकता है। तैयार टेक्स्ट में कंटेंट के स्रोत से जुड़े संकेत भी रखे जा सकते हैं।

Claude Fable 5.1 की कीमत और डेवलपर बदलाव

Fable 5.1 की कीमत 10 डॉलर प्रति 10 लाख इनपुट टोकन और 50 डॉलर प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन है। कैश रीड की कीमत सिर्फ 0.25 डॉलर प्रति 10 लाख टोकन रखी गई है। Anthropic का अनुमान है कि सामान्य कामों में खर्च करीब 25% तक कम हो सकता है। कुछ एजेंट आधारित कामों में बचत 45% तक पहुंच सकती है। डेवलपर्स के लिए Forced Tool Use अब उपलब्ध नहीं है। पुराने Claude मॉडल Fable 5.1 के Thinking Blocks नहीं पढ़ सकते। कंपनी ने बेहतर स्थिरता के लिए बातचीत की हिस्ट्री को Append-Only रखने की सलाह दी है।

READ MORE: AI से 18 महीने में कार बनाएगा चीन, सुरक्षा जांच सख्त

Claude Mythos 5.1 किसके लिए है?

Mythos 5.1 में Fable 5.1 जैसी ही मुख्य क्षमताएं हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल ज्यादा सीमित है। Anthropic इसे जांचे-परखे साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों और लाइफ साइंस रिसर्चर्स के लिए दे रहा है।इसका एक्सेस Cyber Verification Program और Life Sciences Verification Program के जरिए मिलेगा। कंपनी के वैज्ञानिक परीक्षण में Mythos 5.1 ने हाई-अफिनिटी प्रोटीन बाइंडर डिजाइन किए। इसने 7 ओपन-सोर्स डीप लर्निंग मॉडल को 2.5 गुना तक तेज करने में मदद की। वहीं, Fable 5.1 ने पुराने NASA Magellan रडार डेटा की मदद से Venus का करीब एक-तिहाई हिस्सा कवर करने वाला ज्यादा हाई-रिजॉल्यूशन एलिवेशन मैप बनाने में मदद की।

READ MORE: AI डेटा सेंटर बूम से चमके ये 2 शेयर, 2,024% तक रिटर्न

सुरक्षा पर Anthropic का क्या कहना है?

सुरक्षा इस रिलीज का अहम हिस्सा है। Fable 5.1 सॉफ्टवेयर की कमजोरियां खोज सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल एक्सप्लॉइट बनाने के लिए नहीं किया जा सकता। Anthropic के मुताबिक, नए साइबर सुरक्षा सिस्टम पहले की तुलना में करीब 60% कम गलत अलर्ट देते हैं। Penetration Testing, Exploit Generation और Binary Vulnerability Scanning जैसे संवेदनशील कामों को दूसरे Claude मॉडल की ओर भेजा जा सकता है।

Mythos 5.1 को केमिकल, बायोलॉजिकल और साइबर जोखिमों पर भी परखा गया। कंपनी ने इसे अब तक का अपना सबसे मजबूत साइबर मॉडल बताया, लेकिन अपने जोखिम ढांचे में इसे अभी निचली जोखिम श्रेणी में रखा है। कंपनी को Fable 5.1 के सुरक्षा सिस्टम में बाहरी और आंतरिक परीक्षण के दौरान Critical-Severity Jailbreak का सबूत नहीं मिला। हालांकि, Mythos 5.1 कभी-कभी मंजूरी सिस्टम और Auto-Mode Classifier को पार कर सकता है। लंबे कॉन्टेक्स्ट और Multi-Agent कामों की सुरक्षा जांच में अभी सीमाएं हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss