अजय देवगन की फिल्म ‘Dhamaal 4’ OTT पर रिलीज

अजय देवगन की फिल्म ‘Dhamaal 4’ OTT पर रिलीज

4 mins read
22 views
September 4, 2026

‘Dhamaal 4’ Bollywood News : थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ‘Dhamaal 4’ OTT पर आ गई है। अगर आप फिल्म सिनेमाघर में नहीं देख पाए या दोबारा देखना चाहते हैं, तो ताजा अपडेट आपके काम का है। ‘Dhamaal 4’ OTT Release अब Netflix India पर हो चुका है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Netflix ने इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ लिखा, ‘The treasure hunt now begins.’

‘Dhamaal 4’ ने थिएटर के बाद OTT पर दस्तक दे दी, जानें Netflix रिलीज, स्टारकास्ट, कहानी और फिल्म की कमाई।

‘Dhamaal 4’ OTT Release: Netflix पर शुरू हुई स्ट्रीमिंग

Dhamaal 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और उपेंद्र लिमये नजर आते हैं। इनके अलावा अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। संजय दत्त और नोरा फतेही का खास कैमियो भी है।

‘Dhamaal 4’ की कहानी क्या है?

कहानी शैतान सिंह के छिपे खजाने से जुड़े एक रहस्यमयी नक्शे के इर्द-गिर्द घूमती है। नक्शे पर एक ऐसा निशान है, जिसे लेकर भ्रम रहता है कि वह W है या M। अजय देवगन और बाकी किरदार खजाने की तलाश में निकलते हैं। इस दौरान उन्हें कई मजेदार हालात और अचानक आने वाली मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

READ MORE: ‘Papa Yaar’ जाकिर की नई कहानी सुनकर हंसेंगे-रोएंगे फैंस

READ MORE: ‘Hunkkaar The Roar’ का टीजर आउट, पूरे सिस्टम पर सवाल

‘Dhamaal 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

फिल्म ने दुनिया भर में 230.13 करोड़ का कारोबार किया। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 199.28 करोड़ रहा, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन 167.84 करोड़ दर्ज हुआ। धमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2007 में हुई थी। इसके बाद 2011 में Double Dhamaal और 2019 में Total Dhamaal रिलीज हुई।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss