education-new-york-mayor-zohran-mamdani-ban-generative-ai-tools-schools-upto-8th-class

ममदानी ने लगाया AI बैन, हाईस्कूल छात्रों को मिली राहत

7 mins read
15 views
September 3, 2026

न्यूयॉर्क स्कूलों में AI पर बड़ा फैसला, आठवीं तक रोक लेकिन हाई स्कूल में जारी रहेगी AI की पढ़ाई

Mamdani AI Ban : New York AI Ban के तहत आने वाले शैक्षणिक वर्ष में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए जेनरेटिव AI टूल्स के इस्तेमाल पर एक साल की अस्थायी रोक लगाई जाएगी। मेयर जोहरान ममदानी ने इस फैसले की घोषणा की है। शहर प्रशासन के मुताबिक, यह अमेरिका के सबसे बड़े स्कूल डिस्ट्रिक्ट में AI को लेकर अब तक उठाए गए सबसे सख्त कदमों में से एक है। इसका मकसद यह समझना है कि बच्चे तेजी से बदलती AI तकनीक का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं।

किन छात्रों पर लागू होगा प्रतिबंध?

यह रोक उन सॉफ्टवेयर पर लागू होगी, जिनका इस्तेमाल छात्र करते हैं और जिनमें जेनरेटिव AI शामिल है। फिलहाल यह नियम आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए होगा। हालांकि, शिक्षकों को इससे बाहर रखा गया है। शिक्षक पढ़ाई की योजना बनाने और कुछ प्रशासनिक कामों के लिए AI का इस्तेमाल कर सकेंगे। शहर का कहना है कि इस एक साल के दौरान अधिकारियों को AI के असर को समझने और आगे की नीति तैयार करने का मौका मिलेगा। सभी ग्रेड में कंपेनियन चैटबॉट्स पर रोक जारी रहेगी।

READ MORE: Game Jam में छात्र सीखेंगे टीमवर्क, क्रिएटिविटी और फ्यूचर स्किल्स

New York AI Ban के बीच हाई स्कूल में AI की पढ़ाई

छोटी कक्षाओं में AI पर रोक के साथ न्यूयॉर्क हाई स्कूल छात्रों को AI साक्षरता सिखाने की तैयारी कर रहा है। सभी पब्लिक हाई स्कूल छात्रों के लिए साल में दो बार AI साक्षरता की कक्षाएं शुरू करने की योजना है। इसके अलावा कुछ पायलट प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे। इनमें चुनिंदा हाई स्कूल छात्र शिक्षकों की निगरानी में तय AI प्लेटफॉर्म इस्तेमाल कर सकेंगे। मेयर ममदानी ने कहा कि स्कूलों की जिम्मेदारी है कि AI को भी उसी तरह क्रिटिकल थिंकिंग के साथ अपनाया जाए, जैसी सोच छात्रों को दूसरे विषयों में इस्तेमाल करने के लिए सिखाई जाती है।

READ MORE:  CSE या Electronics: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?

New York AI Ban के साथ स्क्रीन टाइम भी होगा सीमित

न्यूयॉर्क सिटी बच्चों का स्क्रीन टाइम घटाने की भी तैयारी कर रहा है। अधिकारियों ने तीसरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए रोज 30 मिनट और छठी से आठवीं कक्षा के लिए 45 मिनट की सीमा प्रस्तावित की है। शिक्षा अधिकारी स्कूलों में इस्तेमाल होने वाले टेक्नोलॉजी टूल्स की भी समीक्षा करेंगे। सीखने के लिए गैर-जरूरी टूल्स को हटाया जा सकता है।

अमेरिका में AI को लेकर यह बहस अब तेज हो रही है। कम से कम 37 राज्यों ने स्कूलों में AI इस्तेमाल पर आधिकारिक गाइडलाइन जारी की है। हालांकि, AI साक्षरता को लेकर अभी राष्ट्रीय स्तर पर एक जैसी नीति नहीं है। लॉस एंजिल्स यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट भी सभी ग्रेड के छात्रों के डिवाइस पर जेनरेटिव AI टूल्स के इस्तेमाल को अस्थायी रूप से रोक रहा है। वह फिलहाल AI के लिए व्यापक नीति तैयार कर रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss