Gandhari Review : तापसी पन्नू की नई फिल्म Gandhari अब Netflix पर स्ट्रीम हो चुकी है, लेकिन ताजा सोशल मीडिया रिएक्शन फिल्म को लेकर बंटे हुए हैं। कुछ दर्शकों ने तापसी की एक्टिंग और कहानी के आइडिया की तारीफ की है, जबकि कई लोग इसकी कहानी और भावनात्मक असर से निराश दिखे। फिल्म में तापसी ने बानी का किरदार निभाया है। बेटी के अपहरण के बाद एक हादसे में बानी अपनी आंखों की रोशनी खो देती है। इसके बाद वह अपनी बेटी को खोजने निकलती है और मामला बड़े चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क तक पहुंच जाता है।
तापसी पन्नू की फिल्म Gandhari को मिली-जुली प्रतिक्रिया, जानें एक्टिंग, कहानी और स्क्रीनप्ले।
तापसी पन्नू की एक्टिंग को मिली तारीफ
शुरुआती प्रतिक्रियाओं में तापसी पन्नू की परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा चर्चा में है। दर्शकों ने उनके शारीरिक मेहनत वाले रोल और किरदार की तीव्रता की तारीफ की है। बानी अपनी बेटी को ढूंढने के लिए बेहद मुश्किल हालात से गुजरती है। आंखों की रोशनी खोने के बाद भी उसका हिम्मत न छोड़ना फिल्म का अहम हिस्सा है। कई दर्शकों के लिए तापसी की परफॉर्मेंस ही फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी बनी हुई है।
हालांकि, उनकी एक्टिंग की तारीफ फिल्म को लेकर पूरी तरह सकारात्मक राय में नहीं बदल पाई।
यहां देखें कैसी है लोगों की प्रतिक्रिया
Review: With Gandhari, Taapsee Pannu strengthens her niche as a solo-lead star in content-heavy filmshttps://t.co/TfBXjCjG20
— NDTV Movies (@moviesndtv) September 3, 2026
#Gandhari Review: “Gandhari is like a layer cake put together badly. There are layers upon layers. Blindness, motherhood, child trafficking, mythology, revenge, a mysterious deity, Behrupiya culture, police investigation, betrayal, organised crime… but the layers don’t hold,”… pic.twitter.com/SIFpkhbe1d
— Filmfare (@filmfare) September 3, 2026
#GANDHARI – the makers took the name too seriously and closed the eyes while approving this screenplay.
Wanted to write a detailed review but I already wasted my time watching it. I’d be kind to myself and save some time.
Available on Netflix. In case you want to watch.
— Aavishkar (@aavishhkar) September 3, 2026
READ MORE: ‘Hunkkaar The Roar’ का टीजर आउट, पूरे सिस्टम पर सवाल
कहानी और स्क्रीनप्ले पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर सबसे बड़ी शिकायत फिल्म के स्क्रीनप्ले और कहानी के अंदाज को लेकर है। कई दर्शकों को लगा कि फिल्म की शुरुआत एक मजबूत आइडिया से होती है, लेकिन आगे चलकर यह उतनी असरदार थ्रिलर नहीं बन पाती। कहानी में मां अपनी अगवा बेटी को वापस लाने के लिए लड़ती है। यह अपने आप में भावुक आधार देता है। लेकिन कुछ दर्शकों का कहना है कि बानी और उसकी बेटी के रिश्ते को पर्याप्त समय नहीं मिला। इसी वजह से बचाव की पूरी कहानी उतना भावनात्मक असर नहीं छोड़ पाती, जितना दर्शक उम्मीद कर रहे थे।
READ MORE: ‘Papa Yaar’ जाकिर की नई कहानी सुनकर हंसेंगे-रोएंगे फैंस
दर्शकों को कहानी लगी काफी जानी-पहचानी
फिल्म को लेकर एक और बड़ी प्रतिक्रिया इसकी पूर्वानुमान को लेकर सामने आई है। बदला और बेटी को बचाने वाली कहानी दर्शकों को कुछ हद तक जानी-पहचानी लगी। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी और प्रोड्यूस की है। फिल्म में इश्वाक सिंह, जतिन सरना, प्रशांत नारायणन, छाया कदम और मीता वशिष्ठ भी अहम भूमिकाओं में हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म के गंभीर विषय की कोशिश को सराहा है, लेकिन शुरुआती रिएक्शन में इसकी कमजोर एग्जीक्यूशन और भावनात्मक असर की कमी ज्यादा चर्चा में है।
