KRAFTON India : क्या IIT Madras के छात्र अब पढ़ाई के साथ सीधे गेम बनाने की ट्रेनिंग भी लेंगे? ताजा जानकारी के मुताबिक, IIT Madras और KRAFTON India ने KIGI Academy शुरू करने के लिए समझौता किया है। यह 6 महीने का गेम डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है। पहले बैच में 30 IIT Madras छात्र शामिल होंगे। इनमें से 10 छात्रों को आगे 8 हफ्ते की रेजिडेंशियल ट्रेनिंग के लिए KRAFTON India के बेंगलुरु ऑफिस भेजा जाएगा। कंपनी के मुताबिक, पूरा प्रोग्राम फ्री होगा।
KIGI Academy में कौन कर सकता है आवेदन?
यह प्रोग्राम IIT Madras के इंजीनियरिंग विषयों के छात्रों के लिए है। इसमें तीसरे और चौथे साल के बैचलर छात्र, डुअल डिग्री, पोस्टग्रेजुएट और मास्टर डिग्री के छात्र आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि गेम डेवलपमेंट का पहले से अनुभव जरूरी नहीं है। रेजिडेंशियल चरण के लिए छात्रों का चयन ऑनलाइन आवेदन, स्क्रीनिंग और व्यक्तिगत इंटरव्यू के जरिए होगा।
16 हफ्ते IIT Madras में होगी ट्रेनिंग
KIGI Academy के पहले 16 हफ्ते IIT Madras कैंपस में होंगे। छात्रों को Unity पर गेम बनाना, मोबाइल गेमिंग और टीम के साथ गेम तैयार करना सिखाया जाएगा। इसके बाद चुने गए 10 छात्र KRAFTON India के बेंगलुरु ऑफिस में 8 हफ्ते बिताएंगे। यहां वे गेम बनाने की पूरी प्रक्रिया समझेंगे और एक फाइनल वर्टिकल-स्लाइस गेम तैयार करेंगे।
READ MORE: ‘GTA 6’ लीक में Jason ने गोलियों से लिखा ‘LEEK’, मचा हंगामा
गेम बनाने से लेकर पब्लिशिंग तक सीखेंगे छात्र
प्रोग्राम में कोडिंग के साथ गेम डिजाइन, UI/UX, आर्ट और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर भी ध्यान दिया जाएगा। छात्रों को आइडिया से लेकर डिजाइन, डेवलपमेंट और पब्लिशिंग तक की प्रक्रिया समझाई जाएगी। KRAFTON India के मुताबिक, बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कंपनी में फुल-टाइम नौकरी का मौका भी मिल सकता है। यह प्रोग्राम KRAFTON Jungle से प्रेरित है। यह उसका कोरिया में चलने वाला प्रोजेक्ट आधारित डेवलपर ट्रेनिंग प्रोग्राम है। वहां के मेंटर्स भी KIGI Academy के छात्रों को गाइड करेंगे।
READ MORE: GTA 6 में बजेंगे ये 14 गाने, देखें पूरी लिस्ट
छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री का सीधा अनुभव
IIT Madras और KRAFTON India की यह साझेदारी छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखेगी। गेम जेम्स और तकनीकी कार्यक्रमों के बाद अब छात्रों को गेम इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों के करीब काम करने का मौका मिलेगा।
