DEX Volume Record : Robinhood Chain पर एक दिन में DEX लेनदेन का वॉल्यूम रिकॉर्ड 989 मिलियन डॉलर पहुंच गया। नेटवर्क का TVL भी रिकॉर्ड 708 मिलियन डॉलर हो गया। अभी नेटवर्क की ग्रोथ सिर्फ लेनदेन तक सीमित नहीं है। TVL में एक महीने में करीब 100% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, नेटवर्क पर स्टेबलकॉइन की सप्लाई करीब 770 मिलियन डॉलर पहुंच गई। यह पिछले महीने के मुकाबले 47% ज्यादा है। यानी Robinhood Chain पर पैसा और ट्रेडिंग, दोनों तेजी से बढ़े हैं, लेकिन अगस्त में निवेशकों की पसंद में भी बड़ा बदलाव दिखा।
अगस्त में Robinhood Chain पर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी, DEX वॉल्यूम और TVL दोनों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे।
Memecoin से Utility Projects की ओर बढ़ा रुझान
जुलाई में Robinhood Chain पर memecoin से जुड़े लेनदेन ज्यादा चर्चा में थे। CASHCAT की तेजी और Robinhood पर उसकी Spot Listing ने इस ट्रेंड को बढ़ावा दिया था। अगस्त में निवेशकों का ध्यान Utility और Infrastructure से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर गया। इनमें $PONS सबसे खास रहा। यह नेटवर्क का प्रमुख Token Launch Platform है। अगस्त में इसका Market Cap 20 मिलियन डॉलर से बढ़कर 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया।
READ MORE: Zcash का आया नया टूल, प्राइवेट ट्रांजैक्शन होंगे अब बेहद तेज
LONG और Nvidia से जुड़े टोकन ने खींचा ध्यान
Robinhood Chain का एक और अहम launch platform LONG है। यहां मुख्य रूप से Memecoins को Tokenized Shares के साथ जोड़ा जाता है। यही मॉडल नेटवर्क की अलग पहचान बन रहा है। LONG पर लॉन्च हुआ Artificial Inu (AI) token Nvidia के tokenized शेयर NVDA के साथ जुड़ा था। इसका Market Cap 1 अगस्त को 1.5 मिलियन डॉलर से बढ़कर 30 अगस्त को 135 मिलियन डॉलर के शिखर पर पहुंच गया। NVDA pool की Liquidity 3.3 मिलियन डॉलर से ज्यादा रही। यह WETH Pool से तीन गुना से भी ज्यादा है।
READ MORE: क्रिप्टो कंपनियों ने टोकन Buyback पर खर्च किए 638 मिलियन डॉलर
अगस्त में कई प्रोजेक्ट्स की वैल्यू बढ़ी
Robinhood Chain पर Tokenized Shares से जुड़े Memecoins कुल Share-Linked Trading Volume का करीब एक चौथाई हैं। Delta, UP और NetNet जैसे Benefit-Focused Projects ने भी अगस्त में तेजी पकड़ी। इनकी Valuations करीब 10 गुना बढ़ीं।
Description : यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश करने से पहले खुद जानकारी जांच लें।
