CAT 2026

FREE में करें CAT 2026 की तैयारी! जानें स्मार्ट तैयारी प्लान

8 mins read
10 views
August 31, 2026

CAT 2026 की तैयारी में AI आपकी मदद कैसे कर सकता है? जानिए VARC, DILR, Quant और मॉक टेस्ट के लिए AI इस्तेमाल करने का तरीका।

CAT Exam Preparation : आज AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने इस परीक्षा की तैयारी का तरीका काफी बदल दिया है। CAT 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार AI को पर्सनल मेंटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कमजोर टॉपिक पहचानने, सवालों की प्रैक्टिस करने और मॉक टेस्ट का विश्लेषण करने में काफी मदद मिल सकती है। IIM और देश के टॉप बी-स्कूलों में एडमिशन के लिए CAT बेहद अहम परीक्षा है, लेकिन सिर्फ ChatGPT से सवाल पूछ लेना AI से पढ़ाई नहीं है। इसका सही और स्ट्रक्चर्ड इस्तेमाल करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि CAT 2026 की तैयारी में AI का बेहतर इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

CAT 2026 में VARC के लिए AI बनेगा पर्सनल ट्यूटर

VARC यानी Verbal Ability and Reading Comprehension कई छात्रों के लिए मुश्किल सेक्शन होता है। खासकर लंबे और कठिन Reading Comprehension पैसेज समय लेते हैं। AI यहां पर्सनल ट्यूटर की तरह काम कर सकता है। आप AI से Ethics, Philosophy और Economics जैसे विषयों पर CAT लेवल के नए पैसेज तैयार करवा सकते हैं। इससे अलग-अलग विषयों को पढ़ने की आदत बनेगी। किसी पैसेज को पढ़ने के बाद उसकी भाषा और लेखक के नजरिए को समझने के लिए भी AI की मदद ली जा सकती है। पैसेज पेस्ट करके लेखक की टोन और कठिन शब्दों का संदर्भ में मतलब पूछा जा सकता है। इससे सवालों में गलत विकल्प हटाने की तकनीक बेहतर होगी।

READ MORE: BTech वालों की डिमांड बढ़ी, ट्रेडिंग कंपनियां दे रहीं 60 लाख!

DILR में AI से जवाब नहीं, पहले हिंट मांगें

DILR में कई बार सवाल हल करने से ज्यादा समय सेट को समझने में चला जाता है। यहां AI का इस्तेमाल थोड़ा अलग तरीके से करना चाहिए। अगर किसी Puzzle या DILR सेट में अटक गए हैं, तो सीधे पूरा समाधान न मांगें। AI को कहें कि जवाब न बताए सिर्फ अगला हिंट दे। AI से पुराने CAT के DILR सेट का पैटर्न समझाकर उसी स्तर के नए प्रेक्टिस सेट भी बनवाए जा सकते हैं। इससे लगातार नए सवालों की प्रैक्टिस होगी।

Quant में कमजोर टॉपिक पर सीधे करें फोकस

Quantitative Aptitude में सिर्फ फॉर्मूला याद करना काफी नहीं है। सवाल को सही तरीके से अप्लाई करना ज्यादा जरूरी है। AI यहां कमजोर टॉपिक पर सीधी प्रैक्टिस करा सकता है। अगर अलजेब्रा या ज्योमेट्री कमजोर है तो AI से अपनी जरूरत के हिसाब से सवाल बनवाएं। एक ही सवाल को अलग-अलग तरीकों से हल करना भी AI से सीखा जा सकता है। Traditional Method के साथ Option Elimination और दूसरे Shortcuts की तुलना करने से सवाल हल करने की स्पीड बढ़ सकती है।

READ MORE: IIT में CSE नहीं, इस ब्रांच में है सबसे ज्यादा नौकरी

Mock Test Analysis में AI बनेगा गेमचेंजर

Mock Test देना आसान है, लेकिन उसके बाद हर सवाल का Analysis करना काफी थकाऊ काम है। AI इस काम को काफी आसान बना सकता है। अपना Mock Scorecard और Time-Spend Data AI में डालकर पूछा जा सकता है कि किन सवालों में सबसे ज्यादा समय गया और किस हिस्से में Accuracy गिरी। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन से सवाल अटेम्प्ट करने चाहिए थे और किन्हें छोड़ना बेहतर होता, लेकिन AI पर आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं है। AI कई बार मैथ की गणना या लॉजिक में गलती कर सकता है, इसलिए फॉर्मूला और समाधान को दोबारा जरूर जांचें।

DILR में भी तुरंत AI की मदद न लें। कम से कम 15 से 20 मिनट खुद सोचने की कोशिश करें। साथ ही प्रेक्टिस सेट बनवाते समय CAT का Latest Exam Pattern जरूर बताएं, ताकि तैयारी पुराने पैटर्न पर न अटक जाए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss