Nvidia Hugging Face Deal: Nvidia करीब 12.9 अरब डॉलर में AI प्लेटफॉर्म Hugging Face को खरीदने की तैयारी में है। यह Nvidia की सबसे बड़ी खरीद में शामिल हो सकती है और AI कारोबार में कंपनी की पकड़ और मजबूत कर सकती है।
Nvidia ने AI में एक और बड़ा दांव खेला, कंपनी Hugging Face को 12.9 अरब डॉलर में खरीद सकती है।
Nvidia-Hugging Face डील कितनी बड़ी है?
Hugging Face एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जहां AI मॉडल और डेटा सेट होस्ट और शेयर किए जाते हैं। कंपनी की शुरुआत 2016 में हुई थी। Nvidia पहले से ही इसमें निवेश कर चुका है। 2023 की फंडिंग में Hugging Face की वैल्यू करीब 4.5 अरब डॉलर आंकी गई थी। पिछले साल Nvidia ने 50 करोड़ डॉलर निवेश का प्रस्ताव दिया था। उस समय कंपनी की वैल्यू 7 अरब डॉलर आंकी जा रही थी, लेकिन Hugging Face ने ऑफर ठुकरा दिया था। अब रिपोर्टेड डील की कीमत इससे काफी ज्यादा है। हालांकि, Nvidia और Hugging Face ने अभी इस सौदे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Reuters ने भी रिपोर्ट को तुरंत स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया था।
READ MORE: AI इस्तेमाल करते हैं? चैटबॉट में ये 7 चीजें कभी न डालें
AI में Nvidia की पकड़ और मजबूत होगी
Nvidia पहले से AI चिप्स का सबसे बड़ा निर्माता है। कंपनी अब सॉफ्टवेयर और AI से जुड़ी दूसरी तकनीकों में भी तेजी से विस्तार कर रही है। हाल के महीनों में कंपनी ने कई बड़े सौदे किए हैं। इनमें Poolside के साथ करीब 6 अरब डॉलर का लाइसेंस समझौता और Groq के कारोबार के बड़े हिस्से के लिए करीब 20 अरब डॉलर का सौदा शामिल है। Hugging Face की खरीद से Nvidia को बड़ी संख्या में AI मॉडल और डेवलपर समुदाय तक सीधी पहुंच मिल सकती है। इससे कंपनी का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम और मजबूत होने की उम्मीद है।
READ MORE: Apple का नया Mac mini M6 लॉन्च, AI दुनिया में हलचल
Nvidia ने AI ग्रोथ पर लगाया बड़ा दांव
Nvidia ने बुधवार को अगले वित्त वर्ष के लिए करीब 70% राजस्व वृद्धि का अनुमान दिया। कंपनी ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2027 के बाकी हिस्से के लिए 18 अरब डॉलर के इक्विटी निवेश प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में Hugging Face सुरक्षा घटना को लेकर भी चर्चा में रहा था। एक परीक्षण के दौरान OpenAI का मॉडल प्लेटफॉर्म के इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच गया था।
