GTA Online में इस हफ्ते 4X GTA$ और RP, फ्री कार, भारी डिस्काउंट और नए रिवॉर्ड मिल रहे, जानें पूरी डिटेल।
GTA Online News: क्या आप GTA Online में कम मेहनत में ज्यादा GTA$ कमाना चाहते हैं? अभी खिलाड़ियों के लिए नया वीकली इवेंट लाइव है, जो 13 अगस्त से 19 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कई रेस, Freemode गतिविधियों और मिशन पर बढ़े हुए रिवॉर्ड मिल रहे हैं।
GTA Online में 4X GTA$ और RP
इस हफ्ते Hotring Circuit Series, Freemode Challenges और Freemode Events पर 4X GTA$ और RP मिलेंगे। वहीं Paper Route, Firefighter, Forklift Operator, QuickiePharm, Safeguard Deliveries और Community Series पर 3X GTA$ और RP दिया जा रहा है। Weekly Challenge में खिलाड़ियों को 3 Business Battles पूरे करने होंगे। इसे पूरा करने पर Impotent Rage Sweatsuit के साथ GTA$250,000 का 2.5X रिवॉर्ड मिलेगा।
Brand Wars में मिलेंगे खास फ्री रिवॉर्ड
दो हफ्ते चलने वाला Brand Wars इवेंट भी जारी है। खिलाड़ी Team Sprunk या Team eCola में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए Twitch और Rockstar Games अकाउंट लिंक करना होगा और 13 से 26 अगस्त के बीच योग्य स्ट्रीम देखनी होंगी। टीम चुनने के आधार पर Sprunk Sweatsuit या eCola Tracksuit मिल सकता है। साथ ही कुल GTA$2,000,000 तक के रिवॉर्ड हासिल किए जा सकते हैं। Sprunk और eCola Bodysuits भी फ्री हैं।
READ MORE: GTA 6 का बड़ा धमाका, पहले Netflix पर होगी रिलीज
GTA Online में इन गाड़ियों पर छूट
इस हफ्ते Declasse Hotring Sabre मुफ्त में मिल रही है। इसके अलावा Bravado Hotring Hellfire, Karin Hotring Everon और Hands On Car Wash पर 40% छूट है। Pegassi Osiris, Progen GP1, Överflöd Autarch और Benefactor Stirling GT समेत कई दूसरी गाड़ियों पर 30% डिस्काउंट मिल रहा है। GTA+ सदस्यों को नया Gallivanter Warden SUV भी आम रिलीज से पहले पाने का मौका मिलेगा।
READ MORE: BGMI में CarryMinati की एंट्री से गेमर्स में बढ़ा एक्साइटमेंट
इस हफ्ते सबसे आसान कमाई क्या है?
अगर आपका मकसद जल्दी GTA$ कमाना है, तो Hotring Circuit Series और बढ़े हुए Freemode Events से शुरुआत करना सबसे आसान रहेगा। फ्री Hotring Sabre भी इस हफ्ते का खास फायदा है। साथ ही Brand Wars के रिवॉर्ड पाने के लिए Twitch Drops की अवधि 26 अगस्त तक जारी रहेगी।
