Social Media Hacking: क्या सोशल मीडिया पर आपकी निजी तस्वीरें और वीडियो सुरक्षित हैं? FBI ने ताजा चेतावनी में कहा है कि साइबर अपराधी बच्चों और वयस्कों के सोशल मीडिया अकाउंट को निशाना बनाकर निजी फोटो और वीडियो चुरा रहे हैं। इसके लिए फिशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और चोरी किए गए पासवर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया अकाउंट पर हैकर्स की नजर और FBI की चेतावनी, जानें निजी फोटो-वीडियो को चोरी और ब्लैकमेल से कैसे बचाएं।
कैसे सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर रहे अपराधी?
FBI के मुताबिक, अपराधी लीक या दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड से अकाउंट में लॉगिन करने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ हमलावर सोशल मीडिया कंपनी के ग्राहक सेवा कर्मचारी बनकर भी लोगों से संपर्क करते हैं। फर्जी ईमेल और नकली लॉगिन पेज भी इस्तेमाल किए जाते हैं। ये पेज असली सोशल मीडिया वेबसाइट जैसे दिखाई देते हैं। इनके जरिए यूजर की लॉगिन जानकारी चुराई जा सकती है।
READ MORE: Ethical Hacking क्या है? जानिए कानूनी नियम, करियर और जरूरी स्किल्स
निजी तस्वीरें चोरी होने के बाद क्या होता है?
अकाउंट से संवेदनशील तस्वीरें या वीडियो चोरी होने के बाद पीड़ित को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपराधी सामग्री सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे या दूसरी मांग कर सकते हैं। FBI ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को फैलाने के लिए पीड़ित के अपने सोशल मीडिया अकाउंट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ब्लैकमेल, उत्पीड़न, पीछा करना और ऑनलाइन बदनामी का खतरा बढ़ जाता है।
READ MORE: क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप
FBI ने यूजर्स को क्या सलाह दी?
FBI ने लोगों से मजबूत सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा है। यूजर्स को अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड रखने चाहिए और उन्हें पासवर्ड मैनेजर में सुरक्षित रखना चाहिए। साथ ही मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) जरूर चालू करें। सोशल मीडिया कंपनी के नाम से आए संदिग्ध संदेशों से सावधान रहें। जहां संभव हो, संवेदनशील तस्वीरों को ऑनलाइन अकाउंट में रखने से बचें। ताजा चेतावनी में FBI ने ऑनलाइन एडल्ट और सेक्सटॉर्शन को गंभीर इंटरनेट खतरा बताया है।
