PM Modi Facebook Postबड़ी कार्रवाई: सरकार ने Meta से मांगा जवाब, Instagram एल्गोरिदम और चाइल्ड सेफ्टी पर उठे सवाल।
Meta CSAM India: आज केंद्र सरकार ने Meta की ग्लोबल लीडरशिप टीम को 5 और 6 अगस्त को भारत में बैठक के लिए बुलाया है। इस बैठक में बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट, AI से बने कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स पर होने वाली कार्रवाई जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
Meta से किन मुद्दों पर पूछे जाएंगे सवाल?
IT सचिव एस. कृष्णन के मुताबिक, सरकार जानना चाहती है कि Meta अपने प्लेटफॉर्म पर CSAM को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है। इसके अलावा AI से तैयार किए गए कंटेंट की पहचान और उस पर निगरानी को लेकर भी कंपनी से जवाब मांगा जाएगा। सरकार यह भी जानना चाहती है कि प्रसिद्ध लोगों के Verified Accounts से किसी पोस्ट को हटाने से पहले कौन-कौन से सुरक्षा उपाय अपनाए जाते हैं, ताकि गलती से कंटेंट हटाने जैसी घटनाएं न हों।
READ MORE: साइबर अटैक से पहले ही बचाएगा AI, Microsoft का बड़ा प्लान
हाल की घटनाओं के बाद बढ़ी चिंता
यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फेसबुक पोस्ट कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म पर सीमित दिखाई दी थी। इसके बाद Meta की कंटेंट मॉडरेशन प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। इसके अलावा Instagram पर दिखने वाले CSAM से जुड़े विज्ञापनों को लेकर भी Meta पहले से सरकारी जांच के दायरे में है। इस मामले में सरकार कंपनी को पहले नोटिस भी जारी कर चुकी है।
सरकार को चाहिए साफ जवाब
IT सचिव ने कहा कि Meta जैसी बड़ी टेक कंपनी से उम्मीद की जाती है कि उसके सिस्टम बेहतर तरीके से काम करें। सरकार यह समझना चाहती है कि जिन समस्याओं की शिकायत लगातार सामने आ रही है, वे अब तक क्यों बनी हुई हैं और कंपनी उन्हें दूर करने के लिए क्या बदलाव कर रही है। बैठक में Meta से उसकी मौजूदा नीतियों, तकनीकी चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा होगी। सरकार का मानना है कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर कंटेंट मॉडरेशन से करोड़ों भारतीय यूजर्स को फायदा मिलेगा।
READ MORE: Claude AI की भारत में एंट्री, जानिए यूजर्स पर क्या असर होगा
Meta और भारत सरकार के बीच होने वाली यह बैठक ऑनलाइन सुरक्षा और सोशल मीडिया जवाबदेही के लिहाज से अहम मानी जा रही है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी इन सवालों के क्या जवाब देती है और आगे क्या नए कदम उठाती है।
