Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।
AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।
MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।
MCP अब Stateless Model पर करेगा काम
इस नए अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव Protocol-Level Sessions को हटाना है। पुराने MCP संस्करणों में कनेक्शन शुरू करने के बाद सेशन की जानकारी को बनाए रखना पड़ता था। नए मॉडल में हर रिक्वेस्ट के साथ उसे प्रोसेस करने के लिए जरूरी जानकारी भेजी जाएगी। इस बदलाव से किसी रिक्वेस्ट को सामान्य लो़ड बैलेंसर के पीछे उपलब्ध किसी भी सर्वर तक भेजना संभव होगा। डेवलपर्स को सिर्फ MCP कनेक्शन बनाए रखने के लिए शेयर्ड सेशन स्टोरेज की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इससे MCP सर्वर्स को क्लाउड, Edge और Serverless Infrastructure पर चलाना आसान हो सकता है। पुराने Initialize और Initialized Exchange को भी हटा दिया गया है। Mcp-Session-Id header भी अब इस्तेमाल नहीं होगा।
AI के बीच काम करते समय सवाल पूछना होगा आसान
नए MCP स्पेसिफिकेशन में MRTR जोड़ा गया है। यह उन स्थितियों के लिए है, जब AI एजेंट को किसी काम के बीच यूजर से अतिरिक्त जानकारी या मंजूरी चाहिए। मान लीजिए कोई AI एजेंट आपके लिए मीटिंग बुक कर रहा है। उसे समय तय करने से पहले आपकी मंजूरी चाहिए। ऐसे में सर्वर अब इनपुट रिक्वायर रिजल्ट भेज सकता है। क्लाइंट इसके बाद यूजर का जवाब लेकर मूल रिक्वेस्ट को दोबारा भेज सकता है। इससे लंबे समय तक कनेक्शन खुला रखने की जरूरत कम हो सकती है। AI एजेंट के लिए ऐसे वर्कफ्लो को संभालना भी आसान हो सकता है।
READ MORE: Claude Code में बैकडोर का दावा, चीन ने जारी की चेतावनी
Routing, Caching और Authorization में भी बदलाव
MCP रिक्वेस्ट में अब Mcp-Method और Mcp-Name HTTP हेडर्स शामिल किए गए हैं। Gateways और Security Systems इनका इस्तेमाल रिक्वेस्ट को सही जगह भेजने, एक्सेस रूल लागू करने और यूजेज को मापने के लिए कर सकते हैं। Tool, Prompt और Resource Lists में Cache Details भी जोड़ी जा सकती हैं। इससे बार-बार होने वाली रिक्वेस्ट कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही टूल लिस्ट का क्रम भी स्थिर रखा जा सकता है।
Authorization में भी बदलाव हुआ है। नए स्पेसिफिकेशन में RFC 9207 के आधार पर Issuer Checks जोड़े गए हैं। Client Credentials को उन्हें जारी करने वाले Authorization Server से भी जोड़ा जाएगा। Dynamic Client Registration को धीरे-धीरे हटाकर Client ID Metadata Documents को अपनाने की दिशा में बढ़ा जा रहा है। हालांकि पुराने implementations फिलहाल काम करते रहेंगे।
READ MORE: Claude AI Free vs Pro: कौन सा प्लान आपके लिए सही है?
Tasks और MCP Apps को मिला official extension framework
MCP में Tasks अब experimental core का हिस्सा नहीं हैं। इन्हें official extension के रूप में रखा गया है। Tasks लंबे समय तक चलने वाले operations के लिए काम आते हैं। Developers इनके जरिए progress check कर सकते हैं या updates हासिल कर सकते हैं। MCP Apps, enterprise-managed authorization और Tasks अब versioned extensions framework में शामिल हैं। इससे developers को interactive screens, identity controls और लंबे workflows जोड़ने का तय रास्ता मिलेगा।
इसके अलावा Roots, Sampling, Logging और पुराने HTTP plus Server-Sent Events transport को deprecation phase में डाल दिया गया है। MCP टीम के अनुसार, प्रभावित features कम से कम 12 महीने तक काम करते रहेंगे। इससे developers को नए सिस्टम पर migrate करने का समय मिलेगा।
