Claude Code में बैकडोर का दावा, चीन ने जारी की चेतावनी

Claude Code में बैकडोर का दावा, चीन ने जारी की चेतावनी

4 mins read
114 views
July 8, 2026

Claude Code: क्या Claude Code इस्तेमाल करने वालों का डेटा खतरे में है? अभी चीन के उद्योग मंत्रालय से जुड़े नेशनल वल्नरेबिलिटी डेटाबेस (NVDB) ने AI कोडिंग टूल Claude Code को लेकर गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। संस्था का दावा है कि इसमें ऐसा सिस्टम मौजूद है, जो बिना अनुमति संवेदनशील जानकारी दूर मौजूद सर्वर तक भेज सकता है।

Claude Code पर चीन ने डेटा सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, पढ़ें NVDB की चेतावनी और Alibaba के फैसले।

क्या है चीन का दावा?

NVDB के मुताबिक, Claude Code में कथित तौर पर एक बिल्ट-इन मॉनिटरिंग मैकेनिज्म है। यह यूजर की लोकेशन और पहचान से जुड़ी जानकारी को बिना सहमति रिमोट सर्वर तक भेज सकता है। इसे संभावित ‘बैकडोर’ सुरक्षा जोखिम बताया गया है। संस्था ने सभी संगठनों और यूजर्स को प्रभावित वर्जन की तुरंत जांच करने की सलाह दी है। साथ ही पुराने वर्जन को हटाकर सुरक्षित अपडेट इंस्टॉल करने की सिफारिश भी की गई है।

READ MORE: RBI ने फर्जी ऐप्स पर की सख्ती, जानें नए नियम

Alibaba ने भी लगाया प्रतिबंध

रिपोर्ट के अनुसार, चीन की टेक कंपनी Alibaba ने अपने कर्मचारियों के लिए Claude Code के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह फैसला टूल की कुछ ऐसी क्षमताओं पर उठे सवालों के बाद लिया गया, जिनसे चीन से जुड़े यूजर्स की पहचान होने की आशंका जताई गई।

READ MORE: डिजिटल पेमेंट से सावधान! आपका पैसा बीच में अटक सकता है? जानें नया नियम

Anthropic की प्रतिक्रिया का इंतजार

Claude Code बनाने वाली कंपनी Anthropic ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह मामला AI टूल्स की सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को लेकर नई बहस छेड़ सकता है। आने वाले दिनों में कंपनी की सफाई और जांच रिपोर्ट पर सभी की नजर रहेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss