Jana Nayagan OTT release

विजय की फिल्म Jana Nayagan OTT पर रिलीज, कहां देखें फिल्म?

7 mins read
5 views
July 24, 2026

थलापति विजय की Jana Nayagan ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, अब फिल्म की OTT रिलीज को लेकर आया नया अपडेट।

Jana Nayagan OTT Release: क्या थलापति विजय की फिल्म Jana Nayagan जल्द OTT पर दस्तक देने वाली है? सिनेमाघरों में मजबूत शुरुआत के बाद अब फैंस की नजर फिल्म की डिजिटल रिलीज पर है। अभी तक मेकर्स ने OTT प्लेटफॉर्म या स्ट्रीमिंग डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

Jana Nayagan OTT Release को लेकर क्या है अपडेट?

Prime Video ने फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीदने में शुरुआती दिलचस्पी दिखाई थी। रिपोर्ट्स में करीब 110 करोड़ की डील की बात सामने आई थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज में लगातार हुई देरी और पाइरेसी से जुड़े जोखिमों के चलते यह डील आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद ZEE5 के साथ भी बातचीत की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेटफॉर्म ने करीब 50 करोड़ का ऑफर दिया था। फिलहाल, Jana Nayagan OTT Release को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है इसलिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और रिलीज डेट का इंतजार जारी है। 

READ MORE: ‘Lock Upp 2’ में अपूर्वा मुखिजा की एंट्री पक्की? VIDEO ने मचाया तहलका 

बॉक्स ऑफिस पर Jana Nayagan की मजबूत शुरुआत

फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। Sacnilk के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, पहले दिन भारत में फिल्म ने 41 करोड़ नेट का कलेक्शन किया। फिल्म को देशभर में 13,067 शो मिले। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 48.27 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, विदेशों से फिल्म ने लगभग 30 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 78.27 करोड़ रुपये रहा। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 41.6% रही। 

Tamil Nadu में सबसे ज्यादा दिखा असर

भाषा के हिसाब से तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की। पहले दिन तमिल वर्जन का कलेक्शन करीब 36.50 करोड़ रुपये रहा। तेलुगु वर्जन ने 2.75 करोड़, जबकि हिंदी वर्जन ने करीब 1.75 करोड़ कमाए। फिल्म को सबसे मजबूत प्रतिक्रिया Tamil Nadu से मिली। फिल्म का निर्देशन H Vinoth ने किया है। कहानी में थलापति विजय  ने पूर्व IPS अधिकारी Vettri Kondan का किरदार निभाया है। फिल्म में Bobby Deol, Pooja Hegde, Prakash Raj, Priyamani और Mamita Baiju भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

READ MORE: ‘Rangbaaz 4’ में मोहित रैना का खूंखार अवतार, VIDEO वायरल 

Jana Nayagan OTT Release की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। Prime Video और ZEE5 को लेकर चल रही खबरों के बीच फैंस को मेकर्स की घोषणा का इंतजार है। सिनेमाघरों में मजबूत शुरुआत के बाद OTT रिलीज को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप
Previous Story

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Palamu Engineering College Centre of Excellence
Next Story

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए तोहफा, पलामू में बनेगा हाईटेक सेंटर

Latest from Entertainment

Don't Miss