The Scam Leaked: क्या पेपर लीक सिर्फ परीक्षा रद्द होने तक की कहानी है? जी5 ने अब इसी गंभीर मुद्दे पर नया शो ‘द स्कैम-लीक्ड’ लाने का ऐलान किया है। ताजा टीजर में पेपर लीक, मीडिया कवरेज, परीक्षा रद्द होने और छात्रों की मानसिक परेशानी जैसे मुद्दों को दिखाया गया है।
पेपर लीक और छात्रों की जिंदगी पर बने ZEE5 के नए शो ‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर आउट, जानिए शो में क्या दिखेगा।
जी5 के नए शो ‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी
जी5 ने 1 मिनट 9 सेकंड का टीजर जारी किया है। टीजर के साथ लिखा गया है- एक पेपर, एक लीक, लाखों सपने और अविश्वास में देश। शो की कहानी पेपर लीक के बाद पैदा होने वाले हालात और उसके असर पर केंद्रित नजर आ रही है। अभी तक शो की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इसकी कास्ट और डायरेक्टर को लेकर भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। टीजर शेयर करते हुए जी5 ने फिल्ममेकर समीर एस रेडिज़, आनंद सिंह, प्रगति देशमुख और बलविंदर सिंह जंजुआ को टैग किया है।
https://youtu.be/CERXtMC3zwM?si=xuvb2c8ubx2yARyE
कैसे होता है पेपर लीक? टीजर में दिखी पूरी कहानी
टीजर की शुरुआत परीक्षा के पेपर की कड़ी सुरक्षा से होती है। पेपर प्रिंट होने के बाद उन्हें ‘कॉन्फिडेंशियल’ टैग के साथ सील किया जाता है और बक्सों में रखा जाता है। इसके बाद कुछ लोग पेपर निकालकर उनकी तस्वीरें लेते हैं और उन्हें लीक कर देते हैं। देखते ही देखते मामला मीडिया तक पहुंचता है। परीक्षा रद्द करने की नौबत आती है और छात्रों की मेहनत पर असर पड़ता है।
छात्रों की परेशानी और सुसाइड का मुद्दा भी शामिल
टीजर में पेपर लीक के बाद खाली क्लासरूम भी दिखाया गया है। इसके बाद कहानी और गंभीर हो जाती है। एक पिता अपने बेटे को फोन करता है, लेकिन फोन नहीं उठता। आगे संकेत मिलता है कि छात्र ने आत्महत्या कर ली है। यह शो ऐसे मामलों के सामाजिक और भावनात्मक असर को सामने लाने की कोशिश करता दिख रहा है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट का इंतजार है।
READ MORE: VIDEO: Lock Upp में ‘KISS’ विवाद, श्रीया के आरोपों से मचा बवाल
जी5 का ‘द स्कैम-लीक्ड’ पेपर लीक और छात्रों पर पड़ने वाले असर जैसे संवेदनशील मुद्दों को कहानी के जरिए पेश करेगा। अब देखना होगा कि शो कब रिलीज होता है और दर्शकों के सामने इस मुद्दे को किस तरह रखता है।
